Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने लगाए गंभीर आरोप, ग्वालियर पुलिस से गिरफ्तारी की मांग

Tanya Mittal Controversy: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जानें ग्वालियर पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं.

Published by Shraddha Pandey

Tanya Mittal FIR: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) हाल ही में सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर में तान्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. फैजान का आरोप है कि तान्या लगातार झूठे बयान देकर ग्वालियर का नाम खराब कर रही हैं. उन्होंने ग्वालियर पुलिस से तान्या की गिरफ्तारी की भी मांग की है.

फैजान का कहना है कि तान्या ने सोशल मीडिया और मीडिया में ऐसे बयान दिए हैं, जो समाज में गलत संदेश फैलाते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तान्या ने अपने बॉयफ्रेंड बताए गए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बलराज को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेज दिया. फैजान ने मांग की कि इस मामले में प्रशासन उचित कार्रवाई करे.

तान्या पर आई मुसीबत!

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में अपनी विवादित छवि के लिए जानी जाती हैं. शो में उनकी हरकतें सुर्खियों में रहती हैं, और अब शो के बाहर भी उन्हें बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. फैजान अंसारी ने इस मामले में कई चौकाने वाले खुलासे भी किए हैं.

Related Post

इन एक्ट्रेसेज के खिलाफ भी आवाज उठा चुके हैं फैजान

गौरतलब है कि फैजान अंसारी पहले भी कई प्रसिद्ध हस्तियों जैसे पूनम पांडे, राखी सावंत, उर्फी जावेद और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा चुके हैं. उनका कहना है कि उनका मकसद हमेशा समाज में सही और न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करना है.

तान्या मित्तल की लाइफस्टाइल

इस विवाद के बीच, तान्या मित्तल की शान-ओ-शौकत और लाइफस्टाइल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. शो में उनकी लोकप्रियता के साथ ही विवाद उनकी पॉपुलैरिटी को बढ़ा रहा है. अब यह देखना रोचक होगा कि ग्वालियर पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और तान्या मित्तल के लिए आगे क्या परिणाम निकलते हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026