Bigg Boss 19 : बसीर ने पार की सारी हदें आवाज पर लगाए गंदे आरोप, फैंस के बीच छिड़ा घमासान..!

Bigg Boss 19 Baseer-Awez Fight : बिग बॉस 19 में बसीर और अमाल ने आवेज दरबार पर निजी आरोप लगाए, जिससे घर में तनाव बढ़ा. आवेज भावुक हुए, बसीर ने माफी मांगी, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस में विवाद छिड़ गया.

Published by sanskritij jaipuria

Bigg Boss 19 Baseer-Awez Fight : बिग बॉस 19 का हालिया एपिसोड काफी बवाल देखने को मिला, जब दो कंटेस्टेंट्स – अमाल मलिक और बसीर अली ने आवेज दरबार के कैरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. बसीर ने दावा किया कि आवेज, अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ रिश्ते में होते हुए भी कई लड़कियों को सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी कुछ महिला मित्रों ने आवेज के व्यवहार को लेकर उनसे शिकायत की थी.

अमाल मलिक ने भी बसीर के आरोपों का सपोर्ट करते हुए कहा कि ऐसे आरोप अगर सही हैं, तो ये एक सीरियस बात है. नेशनल टीवी पर इस प्रकार के निजी आरोपों ने माहौल को और भी गरमा दिया, जिससे शो का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

आवेज दरबार हुए इमोश्नल

आवेज दरबार इन आरोपों को सुनकर इमोश्नल हो गए और कैमरे के सामने फूट-फूट कर रो पड़े. उन्होंने कहा कि उनका परिवार और गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर ये सब देख रहे हैं और इससे उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा, “जो बातें टीवी पर कही जा रही हैं, उसका असर सिर्फ मुझ पर नहीं बल्कि मेरे अपनों पर भी हो रहा है.”

आवेज ने घर के एक अन्य सदस्य अभिषेक बजाज से अपनी तकलीफ शेयर की. अभिषेक ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें सीधे तौर पर बसीर और अमाल से बात करनी चाहिए और ये कहना चाहिए कि इस तरह के पर्सनल बातों को पब्लिक मंच पर उठाना गलत है.

Related Post

गौरव खन्ना ने बढ़ाया मनोबल

घर के अन्य सदस्य गौरव खन्ना ने भी आवेज का सपोर्ट करते हुए कहा कि हर किसी का एक अतीत होता है और उसे बार-बार उछालना सही नहीं है. गौरव ने आवेज को समझाया कि उन्हें मजबूत बने रहना चाहिए और अपने रिश्तों को प्राथमिकता देनी चाहिए.

बसीर ने मांगी माफी, फैन वॉर शुरू

बाद में बसीर अली ने अपने बयान पर सफाई देते हुए आवेज और नगमा से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उन्हें ये जानकारी एक महिला से मिली थी, जिसे उन्होंने कभी डेट किया था. हालांकि ये माफी विवाद को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकी.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच घमासान छिड़ गया. आवेज के सपोर्टर्स ने बसीर को झूठा बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने बसीर के खुलासे को सही ठहराया. बिग बॉस के इस ड्रामे ने एक बार फिर दिखा दिया कि कैसे निजी जीवन के मुद्दे भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बड़े विवाद का कारण बन सकते हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026