Bigg Boss 19: क्या इस बार घर में होगा डबल इविक्शन? इस कंटेस्टेंट पर मंडरा रहा खतरा!

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 के घर में जमकर बवाल हो रहा है. ऐसी खबरे आ रही है कि इस बार घर से 1 नहीं दो लोग बाहर होंगे. आइए देखते हैं किस पर है ज्यादा खतरा.

Published by sanskritij jaipuria

Bigg Boss 19 : टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों एलिमिनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सलमान खान का ये शो हर हफ्ते नए ट्विस्ट और ड्रामे से लोगों को बांधे रखता है. आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में दो कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने की चर्चा जोरों पर है.

इस हफ्ते गौरव खन्ना, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं. वोटिंग लाइन अब भी खुली है, लेकिन फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए जमकर कैंपेन शुरू कर दिया है. ट्विटर (X) पर BiggBoss19 और WeekendKaVaar जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं.

नीलम गिरी पर खतरा

फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी इस हफ्ते शो से बाहर हो सकती हैं. शुरुआती वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार, गौरव खन्ना सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि उनके बाद अभिषेक बजाज को लोगों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. वहीं नीलम, फरहाना और अशनूर को बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले कम वोट मिल रहे हैं, जिससे इन तीनों पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है.

फरहाना और अशनूर भी खतरे में!

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि इस बार मुकाबला नीलम, फरहाना और अशनूर के बीच है. पोल के नतीजों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन तीनों में से कोई दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकते हैं. एक यूजर ने लिखा, नीलम का गेम काफी कमजोर है, अब उनके जाने का वक्त आ गया है. वहीं दूसरे फैन ने कहा, फरहाना और नीलम दोनों को अपना बैग पैक कर लेना चाहिए.

Related Post

क्या होगा इस हफ्ते डबल एविक्शन?

सोशल मीडिया पर डबल एविक्शन की चर्चा भी तेज है. कई फैंस का कहना है कि इस बार बिग बॉस एक साथ दो सदस्यों को बाहर कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो घर का माहौल पूरी तरह बदल सकता है.

नतीजा क्या होगा?

फिलहाल वोटिंग लाइन अब भी खुली है और फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं. असली नतीजा तो सलमान खान के वीकेंड का वार एपिसोड में ही सामने आएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा नीलम गिरी के बाहर जाने की हो रही है.

‘बिग बॉस 19’ का ये हफ्ता रोमांच और तनाव से भरा हुआ है. कौन घर से बाहर जाएगा और कौन बचेगा, ये देखने के लिए दर्शकों को अब वीकेंड का इंतजार है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026