Home > मनोरंजन > टीवी > ‘इच्छाधारी नागिन जी…’, प्रियंका और अभिषेक में छिड़ी जुबानी जंग; यूट्यूबर की पोस्ट ने मचाया बवाल

‘इच्छाधारी नागिन जी…’, प्रियंका और अभिषेक में छिड़ी जुबानी जंग; यूट्यूबर की पोस्ट ने मचाया बवाल

Priyanka Chahar Chaudhary vs Abhishek Malhan: टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान के बीच तकरार देखने को मिल रही है. हाल ही में दोनों एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर भिड़ते नजर आए.

By: Preeti Rajput | Last Updated: April 13, 2026 5:31:07 PM IST



Battlegroung Season 2: अपकमिंग रिएलिटी शो बैटलग्राउंड का सीजन 2 जल्द ही आने वाला है. इसे एक बार फिर होस्ट करने के लिए अभिषेक मल्हान पूरी तैयारी के साथ नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चाहर चौधरी भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं. वह अभिषेक के साथ मिलकर इस शो को होस्ट करेंगी. इस बीच अभिषेक को प्रियंका ने ऑनलाइन रोस्ट कर दिया, जिसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया. 

अभिषेक मल्हान ने दिया जवाब 

प्रियंका के रोस्ट का अभिषेक मल्हान ने अपने अंदाज में दिया है. अभिषक ने पोस्ट कर कहा कि प्रियंका जी कह रही हैं कि रोस्ट करना आता होगा तो करेगा. इच्छाधारी नागिन जी, ये इच्छा भी आपकी पूरी कर देंगे, आप मिलिए हमें बैटलग्राउंड सीजन 2 में.’

बिग बॉस कंटेस्टेंट हैं दोनों 

बैटलग्राउंड सीजन 2 में अभिषेक मल्हान और राहुल चौधरी के साथ प्रियंका चाहर चौधरी भी नजर आने वाली है. प्रियंका के फैंस उन्हें एक बार फिर रियलिटी शो में देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे. वहीं प्रियंका भी बिग बॉस 16 का हिस्सा रही थी. टॉप थ्री में उन्होंने अपनी जगह बनाई थी. अभिषेक और प्रियंका के बीच चल रहे विवाद के बाद फैंस बैटलग्राउंड के सीजन 2 को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दर्शक इस रियलिटी शो में दोनों का टशन देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. 

Asha Bhosle: सीएम फडणवीस समेत कई हस्तियां पहुंचीं आशा को श्रद्धांजलि देने, जानें अंतिम संस्कार का समय और स्थान

कौन है अभिषेक मल्हान?

अभिषेक मल्हान एक पॉपुलर यूट्यूबर और इन्फलुएंसर हैं. साल 2019 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था. आज अभिषेक मल्हान के इंस्टाग्राम पर 12.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. यूट्यूब के बाद अभिषेक मल्हान ने ओटीटी पर अपना हाथ आजमाया. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया है. जल्द वह दिशा पाटनी की बहन खूशबू पाटनी के संग एक और रिएलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे. 

Breaking News: भारतीय सिनेमा ने खोया अपना सबसे चमकदार सितारा, सुरों की ‘Asha Bhosle’ का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन!

Advertisement