Anupama Today Episode 11th November: बीच सड़क राजा को थप्पड़ मारेगी परी, अनुपमा की बेइज्जती में कोई कमी नहीं छोड़ेगी माही!

Anupama Aaj Ka Episode: अनुपमा के नए एपिसोड में परी और राजा के बीच जमकर ड्रामा देखने को मिलने वाला है. ड्रामा के बीच परी अपने पति परमेश्वर को बीच सड़क थप्पड़ जड़ देगी.

Published by Prachi Tandon

Anupama Spoiler Today Episode: रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा की कहानी में हर दिन बवाल देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ अनुपमा के लाख मना करने पर भी माही नहीं मानती है और गौतम से शादी कर लेती है. वहीं, दूसरी तरफ परी और राजा की शादी टूटने के कगार पर आ गई है. वसुंधरा अपनी पूरी कोशिश में लगी है कि वह राजा और परी का तलाक करवा दे. वहीं, परी को जैसे ही यह बात पता लगती है वह बुरी तरह से टूट जाती है. हालांकि, परी का पति यानी राजा बार-बार अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश करता है. लेकिन, गुस्सा और गलतफहमी की वजह से परी और राजा के बीच झगड़ा हो जाता है. 

राजा को थप्पड़ लगा देगी अनुपमा की पोती परी

परी और राजा की मुलाकात बीच सड़क होगी. जहां गुस्से में आकर परी राजा के गाल पर थप्पड़ जड़ देगी. परी इस बात पर नाराज होगी कि जब तलाक का फैसला कर लिया है तो बार-बार सामने आने का नाटक क्यों कर रहा है. राजा और परी के बीच इतना ड्रामा बढ़ जाएगा कि अनुपमा को बीच-बचाव करना पड़ेगा. 

अनुपमा पहले दोनों को शांत कराएगी. इसके बाद राजा और परी को समझाएगी कि उन्हें अपने रिश्ते में आई गलतफहमियों को दूर करना चाहिए और बैठकर बात करनी चाहिए. अनुपमा यह भी कहेगी कि तलाक किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है. 

अनुपमा के संस्कारों पर उठेगी उंगलियां

बीच सड़क पर राजा और परी का तमाशा देख लोग अनुपमा के संस्कारों पर उंगलियां उठाना शुरू कर देंगे. लेकिन, इन सब चीजों को इग्नोर कर अनुपमा अपने बच्चों पर ध्यान देगी. इतना ही नहीं, परी और राजा के तलाक को रुकवाने पर वसुंधरा भी खरी-खोटी सुनाएगी. लेकिन, अनुपमा भड़क जाएगी और कहेगी कि किसी के रिश्ते को तोड़कर खुद की जीत नहीं मनाई जा सकती है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: एक्स वाइफ के आरोपों पर भड़के Abhishek Bajaj, Bigg Boss 19 से बाहर निकलकर लगाई क्लास

माही करेगी अनुपमा को बेइज्जत

माही अपनी शादी में अनुपमा से कन्यादान करने का हक छीन लेगी. वह सरेआम शादी के बीच कहेगी कि उसका कन्यादान करने का हक ख्याति और पराग का है. यह सुनकर अनुपमा हैरान रह जाएगी.  

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill का छलका दर्द, बोलीं- सिद्धार्थ की मौत ने मुझे बदल दिया, नहीं तो मैं वही बिग बॉस वाली….

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026