Categories: मनोरंजन

KBC 17: हॉटसीट पर आदित्य ने दिखाया बिग बी वाला स्टाइल, उन्हें देखते ही अमिताभ बोले “लाइन लग जाएगी घर के बाहर…”

Published by Ananya verma

Kaun Banega Crorepati 17: सोनी टीवी का सबसे पसंदीदा शो कौन बनेगा करोड़पति 17 (KBC 17) हर बार कुछ नए किस्सों और भावनाओं के साथ दर्शकों का दिल जीतता है। इस शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने अंदाज से हमेशा चर्चा में रहते हैं। चाहे सवालों को पेश करने का तरीका हो या फिर प्रतियोगियों के साथ हल्की-फुल्की बातचीत, बिग बी का हर अंदाज लोगों को भाता है। इसी  सीजन में आने वाला ये एपिसोड दर्शकों के लिए और भी खास होने वाला है। इस एपिसोड में मध्य प्रदेश के इंदौर से आए एक युवा प्रतियोगी आदित्य जोशी हॉटसीट पर बैठेंगे। आदित्य न सिर्फ अपने इंटेलिजेंस से बल्कि अपने स्टाइल से भी सबका ध्यान खींचेंगे।

 बिग बी से ली कुछ फैशन की टिप्स

प्रमो में देखा जा सकता है कि आदित्य शो में बेहद स्टाइलिश टक्सीडो पहनकर आते हैं। उनकी इस ड्रेसिंग सेंस को देखकर खुद अमिताभ बच्चन भी ने उनकी जमकर तारीफ कि।  बिग बी उनसे कहते हैं , “Manyavar, ek baat bataye, yeh joh kapda aapne pehna hai na, bohot hi sunder lag raha hai…” इस पर आदित्य मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “Ek ek look aap se inspired hai sir. (हर एक लुक आपसे ही प्रेरित है, सर।)” यह सुनकर अमिताभ बच्चन भी खुश हो जाते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं , “Line lagne wali hai aapke ghar ke bahar. (आपके घर के बाहर लाइन लग जाएगी।)” यानी बिग बी खुद मानते हैं कि आदित्य का स्टाइल देखकर लड़कियां जरूर उनकी फैन बन जाएगी।

 फिर भी नहीं बनी कोई आज तक कोई गर्लफ्रेंड

लेकिन जब आदित्य अपनी पर्सनल लाइफ का राज खोलते हैं तो सब हैरान रह जाते हैं। आदित्य बताते हैं कि अब तक उनकी कोई महिला मित्र नहीं बनी। वे कहते हैं , “Meri aaj tak koi mahila mitra rahi nahi hai. Koi bhi call karta hai, baat karta hu toh inke kaan khade ho jaate hai ekdum se. Agar ek ghante se zyada baat chale toh woh aake bolte hai, kiske saath baat chal rahi hai.” 

बिग बी हुए हैरान

अमिताभ बच्चन यह सुनकर चौंक जाते हैं और कहते हैं , “Ek ghantaa ladki se baat karte rehte hai?” इस पर आदित्य तुरंत सफाई देते हुए कहते हैं , “Kaam agar ho toh ” तब बिग बी मजाक करते हुए कहते हैं , “Yaani woh kaam ke liye hi phone karti hai aapko. Sir, yeh galat hai.” आदित्य ये सुनकर हंसते हुए कहते हैं , “Haan sir, bhai material zyada ban gaya hu main.” यह सुनकर दर्शक और अमिताभ दोनों ही हंसने लगते हैं।

KBC का सफर

कौन बनेगा करोड़पति का यह 17 वां सीजन लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस सीजन को पहले ही अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। हालांकि अभी तक कोई भी प्रतियोगी 7 करोड़ रुपये की राशि जीतने में सफल नहीं हो पाया है। शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। प्रतियोगियों के ज्ञान और हिम्मत के साथ-साथ बिग बी के अंदाज और बातचीत ही इस शो को खास बनाते हैं।

 आदित्य की कहानी से क्या सीख मिलती है?

आदित्य जोशी की यह कहानी सिर्फ मनोरंजक ही नहीं बल्कि इंस्पिरेशनल भी है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इंसान अपने आइकॉन से प्इंस्पिरेशन ले और उसे अपनाए, तो वह खुद भी लोगों को इन्स्पायर कर सकता है। भले ही आदित्य का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई गर्लफ्रेंड नहीं मिली, लेकिन उनकी सच्चाई और ईमानदारी सबको पसंद आई। उनके पहनावा, कॉन्फिडेंस और हंसी-मजाक करने के तरीके ने यह दिखा दिया कि वे आगे चलकर जीवन में ज़रूर सफल होंगे।

Related Post

नतीजा

कौन बनेगा करोड़पति सिर्फ एक क्विज शो नहीं है, बल्कि यह मंच है जहां आम लोग अपनी कहानियां, सपने और अनुभव लेकर आते हैं। आदित्य और बिग बी की यह बातचीत भी दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर कर देगी। आदित्य का स्टाइल भले ही अमिताभ बच्चन से प्रेरित हो, लेकिन उनकी सादगी और खुलकर अपनी बात रखने का अंदाज उन्हें खास बनाता है। 

Ananya verma
Published by Ananya verma

Recent Posts

Petrol Price Hike: एलपीजी के बाद अब पेट्रोल की बारी, प्रीमियम रेट में आया उछाल; यहां जानें नई दरें

Petrol Price In India: तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये प्रति…

March 20, 2026

Gangaur Puja 2026: गणगौर कब है? जानिए पूजा का शुभ समय और महत्व

Gangaur Puja 2026: गणगौर तीज 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. यह पर्व खासतौर पर…

March 20, 2026

काजोल ने आमिर खान संग सीन के लिए रखी थी शर्त; डायरेक्टर को दी थी चेतावनी; बोलीं- ‘ये गाना ससुराल वालों…’

Dekho Naa Song: निर्देशक कुणाल कोहली ने फिल्म 'फना' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया.…

March 20, 2026

Mamata Banerjee Style: कॉटन की साड़ी, कंधे पर थैला… अनोखा है बंगाल की ‘दीदी’ ममता का स्टाइल

Mamata Banerjee Cotton Saree Look: बंगाल में चुनावी माहौल गरम है और टीएमसी ने तैयारी…

March 20, 2026