Categories: मनोरंजन

Sunny Deol की इस फिल्म को बनने में लगे थे 5 साल, रिलीज के बाद थिएटर पर फाड़ दिए थे पर्दे, एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री

सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो आज भी लोगों को दिल पर राज करती हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिससे बनने में 5 साल लग गए थे और जो एक्ट्रेस इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली थी, उन्होंने मूवी छोड़ दी थी और इसके बाद दूसरी एक्ट्रेस आई, तो उसने फिल्म रिलीज के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।

Published by chhaya sharma

सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं, उनके दमदार अंदाज और बेहतरीन अदाकारी के लोग दीवाने है। सनी देओल ने अपने लंबे करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है और आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बनने में 5 साल लग गए थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं 1996 में रिलीज हुई फिल्म घातक की। 

साल 1996 की सुपरहिट फिल्म घातक

साल 1996 की सुपरहिट फिल्म घातक (Ghatak) सनी देओल (Sunny Deol) के करियर की एक ऐसी फिल्म है, जिसे बनने में करीब 5 साल तक का समय लगा था। दरअसल, फिल्म घातक (Ghatak) को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और उस वक्त वह एक साथ 3 फिल्में डायरेक्ट कर रहे थे अंदाज अपना-अपना और बरसात, जिसकी वजह से फिल्म को बनाने में काफी समय लगा। इसके अलावा कुछ और भी था वजह थी जिनकी वजह से

 फिल्म पूरी होने में समय लग रहा था।

Related Post

रवीना टंडन ने छोड़ दी थी फिल्म

फिल्म “घातक” में सनी देओल (Sunny Deol) के साथ रवीना टंडन (Raveena Tandon) को लीड रोल में  लिया गया था। एक्ट्रेस ने 10 दिन तक फिल्म की शूटिंग की और अचानक फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद मेकर्स को काफी नुकसान हुआ और फिल्म बनाने में काफी समय लगा। इसके बाद रवीना टंडन की जगह फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) को कास्ट किया गया। बता दें कि फिल्म घातक मीनाक्षी की लास्ट फिल्म थी इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।

मचा दिया था बॉक्स ऑफिस पर तहलका 

बता दें कि फिल्म घातक में सनी देओल (Sunny Deol) और मीनाक्षी (Meenakshi Seshadri) के अलावा अमरिश पुरी और डैनी डेन्जोंगपा भी अहम किरदार में थे और लोगों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई थी। जब इस फिल्म घातक (Ghatak) को रिलीज किया गया है, तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया और फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और उस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी। फिल्म घातक ने बॉक्स ऑफिस पर 26.48 करोड़ की कमाई की थी।

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

कोरोना का नया रूप ‘सिकाडा’! 23 देशों में फैला खतरा; यहां जानें इसके लक्षण

New COVID Strain 2026: सिकाडा वेरिएंट की सबसे खतरनाक विशेषता इसका अत्यधिक म्यूटेशन है.

March 30, 2026

Census 2027: दिल्ली में अलग-अलग तारीखों पर होगी जनगणना, पूछे जाएंगे 33 सवाल; यहां जानें

Census Date in Delhi: पहले चरण में मकानों और आवास की गिनती की जाएगी, जबकि…

March 30, 2026

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से भड़का पश्चिमी यूपी, भाकियू की प्रशासन को बड़ी चेतावनी

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ओडिशा में एक किसान पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे थे,…

March 30, 2026

Fact Check: क्या सच में Kash Patel ने ‘Sun Sahiba Sun’ पर किया डांस? जानें पूरा सच

Kash Patel viral video: यह क्लिप ठीक उसी समय सामने आई जब खबरें आईं कि…

March 30, 2026

AI बुझाएगा दिल्ली की प्यास, अब राजधानी में नहीं होगी पानी की किल्लत; हो गया मास्टर प्लान तैयार

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) अब AI तकनीक का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं के समस्याओं…

March 30, 2026