Toxic Teaser Out: ‘टॉक्सिक’ के टीजर का तहलका, फुल एक्शन अवतार में दिखे यश; खतरनाक वायलेंस देख खड़े हुए रोंगटे

Toxic Teaser Out | Yash Toxic Teaser Out: कन्नड़ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो चुका है. 1 मिनट 55 सेकेंड के टीजर वायलेंस और खून-खराबे से भरपूर है. टीजर के आखिरी में विलेन की झलक देखने को मिली है. लेकिन उसे पहचानना मुश्किल है.

Published by Preeti Rajput

Toxic Teaser Out | Yash Toxic Teaser Out:  यश की सबसे मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के टीजर का काफी समय से इंतजार हो रहा था. अब फाइनली टीजर सामने आ गया है. मेकर्स और यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजर कई भाषाओं में शेयर किया है. यश ने टीजर शेयर कर बताया कि वह गीतू मोहनदास की रिवेंज ड्रामा में अपना सबसे ज्यादा हिंसक अवतार दिखाने वाले हैं. फिल्म के टीजर में सिर्फ वायलेंस देखने को मिल रहा है. टीजर की शुरुआत एक पार्टी से होती है, बैकग्राउंड में आवाज आती  है ‘इस बार की जंग अलग है.’ फिर गोलीबारी शुरु हो गई है. एक सर्कस नजर आ रहा है और उसमें कई गैंगस्टर दिख रहे हैं. 

फिल्म की कहानी

टॉक्सिक के टीजर में कहानी सकर्स से शुरु होकर  ईस्ट एशियन थीम वाले बैकड्रॉप तक लेकर जाती है. जिसमें अलग-अलग समय पर एक्शन देखने को मिल रहा है. पूरा टीजर डार्क है. वायलेंस और हाई-ऑक्टेन विजुअल्स के साथ कहानी को बारीकी से पेश किया गया है. ‘टॉक्सिक’ के टीजर में यश पूरी तरह से बदले हुए नजर आ रहे हैं. उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन फिल्म का सबसे बड़ा स्टेटमेंट है. जिसमें वह कभी दुबले-पतले और फुर्तीले अवतार में नजर आ रहे हैं. टीजर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने एक सीधी चेतावनी भी दे दी है. 

‘टॉक्सिक’ की कास्ट

फिल्म में नयनतारा गंगा के रोल में, कियारा आडवाणी नादिया के रोल में, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में, तारा सुतारिया रेबेका के रोल में और रुकीमी वसंत मेलिसा के रोल में हैं. मेकर्स ने पहले ही उनके फर्स्ट लुक दिखा दिए हैं. मशहूर फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी और यश के साथ मिलकर लिखी गई इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है, और इसके डब वर्जन कई भाषाओं में बनाने का प्लान है.

Related Post

‘लोका चैप्टर 2’ का सस्पेंस हुआ खत्म, कल्याणी प्रियदर्शन होंगी फिल्म का हिस्सा या नहीं? एक्ट्रेस ने खुद कर दिया खुलासा

‘टॉक्सिक’ का ‘धुरंधर’ से क्लैश

यह 19 मार्च को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होने वाली है, जो ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के त्योहारों के साथ है. यह फिल्म रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से क्लैश करेगी, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है.  

कैसी है सलीम खान की तबीयत? सलमान खान की एक्ट्रेस ने दिया जवाब; बोलीं ‘उनकी सेहत बहुत’

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

MBOSE Class 10 Result 2026 Out: जारी हो गया मेघालय बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MBOSE Class 10 Result 2026 Out: मेघालय बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट जारी हो गया…

April 7, 2026

पंजाब की राजनीति में आया भूचाल, नवजोत कौर सिद्धू ने किया नई पार्टी का ऐलान; कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

Navjot Kaur Sidhu launches new party: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत…

April 7, 2026

Akshay Kumar Viral Video: फकीरों जैसी हालत में दिखे अक्षय कुमार! फटी शर्ट- फटा कोर्ट देख, फैंस भी हैरान

Akshay Kumar Viral Video: अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अक्षय कुमार के लुक ने…

April 7, 2026

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: क्या प्रेगनेंसी में पपीता और अनानस खाने से हो जाता है मिसकैरेज, जानें क्या है सच्चाई?

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: महिलाओं के प्रेगनेंट होने में बहुत सी चीजों का ख्याल…

April 7, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या है आपके शहर में ताजा दाम

Silver Price Today in India : इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध…

April 7, 2026