Kantara Chapter 1 को देखने के लिए पलकें बिछाए फैंस! एडवांस बुकिंग के आंकड़े हैरान कर देंगे

Kantara Chapter 1 Advance Booking: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म कांतारा: ए लिजेंड – चैप्टर 1 अब रिलीज के काफी करीब है. अक्टूबर 2025 में ये किस दिन सिनेमाघरों में उतरेगी चलिए जानते हैं. साथ ही, एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी धमाकेदार नजर आ रहे हैं.

Published by Shraddha Pandey

Rishab Shetty Kantara Chapter 1: फैंस के लिए बड़ी खबर है! ऋषभ शेट्टी (Rishabh shetty) की मच अवेटेड फिल्म कांतारा: ए लिजेंड – चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है. ये फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा की प्रीक्वल है और प्राचीन कर्नाटका के कदंबा काल की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ऋषभ इस बार नाागा साधु के किरदार में नजर आएंगे, जो एक योद्धा-मिस्टिक है और देवता से जुड़ी शक्तियों से लैस है.

शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और फिल्म 168 मिनट लंबी होने वाली है. इसमें रुक्मिणी वासंथ, गुलशन देवैया और जयाराम जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म के संगीत की कमान बी. अजनिश लोकनाथ ने संभाली है, जिन्होंने पहले पार्ट का भी शानदार म्यूजिक दिया था. ट्रेलर ने फैंस के बीच ऐसा हंगामा मचाया कि अब हर कोई फिल्म के लिए बेसब्री से टिकट बुक करने की तैयारी में है.

एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

Related Post

वहीं, एडवांस बुकिंग ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है. कर्नाटका में पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म हाउसफुल हो गई और टिकट बिक्री में 300% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई. ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के कुछ पवित्र और चुनौतीपूर्ण दृश्यों के लिए खुद उपवास और चप्पल न पहनने जैसे बलिदान दिए. ताकि, किरदार में पूरी तरह उतर सकें. ये जानकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

सेंसर बोर्ड ने लगाया सिर्फ एक कट

फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है. सिर्फ एक कट के साथ मंजूरी दी गई है, जिससे कहानी की गहराई और रोमांच बरकरार रहे. 2 अक्टूबर के बाद फिल्म 30 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. कांतारा: चैप्टर 1 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक रोमांचक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक सफर है, जो दर्शकों को प्राचीन कर्नाटका की रहस्यमयी दुनिया में ले जाएगी.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026