Categories: मनोरंजन

साउथ की ये 5 हसीनाएं बनीं बॉलीवुड की रानी, सुपरस्टार्स के दिलों पर किया राज!

South Actress Ruled Bollywood: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अदाकाराएं हैं जो बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। जानिए कैसे अपनी मेहनत और खूबसूरती से इन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। इन अदाकाराओं ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय किया और अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया।

Published by Shraddha Pandey

Famous South Indian Actresses: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अदाकाराएं हैं, जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। इस लिस्ट में तमाम ऐसे नाम हैं जिन्हें शायद लोग जानते भी नहीं कि वो साउथ से हैं। आज हम उन्हीं अभिनेत्रियों की लिस्ट शेयर करेंगे जो हैं तो साउथ सिनेमा से लेकिन,उनकी पहचान बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में होती है। आइए जानते हैं उन पांच हसीनाओं के बारे में जिन्होंने साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय किया और सुपरस्टार्स के दिलों पर राज किया।

1. हेमा मालिनी

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

तमिल के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी हेमा मालिनी ने अपनी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘ईदु साथीयम’ से की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में ‘सपनों का सौदागर’फिल्म के साथ डेब्यू किया और रातों-रात स्टार बन गईं। उनकी खूबसूरती और अभिनय ने कई लोगों को दीवाना बना दिया, जिसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है।

2. रेखा

दूसरा नाम आता है रेखा का। तमिलनाडु में जन्मी रेखा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया और कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी खूबसूरती और अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके पीछे फिल्म जगत के बड़े-बड़े सितारों का नाम शामिल है जिसमें एक अमिताभ बच्चन भी थे।

3. श्रीदेवी

तमिलनाडु में जन्मी श्रीदेवी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से डेब्यू किया और एक के बाद एक हिट फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार माना जाता है।

Related Post

4. जया प्रदा

A post shared by Jaya Prada (@jayapradaofficial)

आंध्र प्रदेश में जन्मी जया प्रदा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया और कई सुपरहिट फिल्मों में लीड रोल निभाया। उनकी खूबसूरती और अभिनय के लिए लोग उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। अब एक्ट्रेस राजनीति का रुख कर चुकी है।

5. तमन्ना भाटिया

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

महाराष्ट्र में जन्मी तमन्ना भाटिया ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया और कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। उनकी खूबसूरती और जबरदस्त अदाकारी ने उन्हें लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग दी। एक्ट्रेस अभी भी एक के बाद एक हिट फिल्मे दे रही हैं।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026