Shehnaaz Gill hospitalized: शहनाज गिल लोगों की सबसे फेवरेट सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शुमार हैं। वह लोगों से बेहद प्यार से मिलती-जुलती हैं, जिसके कारण फैंस के चेहरे पर उन्हें देखकर स्माइल आ जाती हैं। बता दें कि शहनाज की तबीयत इस समय बिल्कुल ठीक नहीं है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत किस कारण खराब फिलहाल इसका खुलासा नहींं हो पाया है।
शहनाज की हुई तबीयत खराब
शहनाज के तबीयत खराब होने की जानकारी सबसे पहले उनके भाई शहबाज ने दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शहवाज अस्पताल के बेट पर लेटी हुई दिख रही थीं। शहनाज से उनके दोस्त करणवीर में मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।
करणवीर ने दी एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट
उन्होंने वीडियो में कहा कि- मैं बस यही चाहता हूं कि आप लोग शहनाज के जल्द ठीक होने की कामना करें। यह लड़की एक बार फिर पूरी एनर्जी के साथ वापस आए। वह फिर अपना कैमरा शहनाज की तरफ करते हैं, शहनाज बिस्तर पर लेटी हुई थी। वह अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती हैं। शहनाज कहती हैं कि- ये हंसा रहा है मुझे। फिलहाल शहनाज बीमार क्यों है?