Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के अभिनेता विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी है, जिसमें उनके करियर और निजी जीवन को लेकर बड़ा दावा किया गया है.
ज्योतिषी ने ये भविष्यवाणी की
विजय की हालिया फिल्मों पर नजर डालें तो पिछली कुछ रिलीज़ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं. लाइगर, द फैमिली स्टार और किंगडम जैसी फिल्मों को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे निराशाजनक रहे. ऐसे में उनके फैंस लंबे समय से एक बड़ी हिट का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच प्रशांत किनी नाम के एक ज्योतिषी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि विजय देवरकोंडा को लव मैरिज के बाद फिल्मों में बड़ी सफलता मिलेगी. उन्होंने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा कि “विजय देवरकोंडा को लव मैरिज के बाद सफलता मिलेगी.” दिलचस्प बात यह है कि जनवरी में भी उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि अभिनेता को या तो लव मैरिज या फिर ब्रेकअप के बाद करियर में उछाल मिलेगा.
शादी की चर्चाएं तेज
विजय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हैं, तो किनी ने फिर से दावा किया है कि शादी के बाद विजय का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है. विजय और रश्मिका के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ वर्षों से लगातार अटकलें लगती रही हैं. दोनों ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में काम किया था. इन फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी. हालांकि, दोनों कलाकार कई बार साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.
विजय का करियर नई उड़ान भरेगा
ज्योतिषी का यह भी कहना है कि दोनों की कुंडली में मजबूत भावनात्मक जुड़ाव दिखाई देता है और वे एक-दूसरे के करियर में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं. फिलहाल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन ज्योतिषीय भविष्यवाणी ने एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ला दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या वाकई शादी के बाद विजय का करियर नई उड़ान भरता है या यह भविष्यवाणी भी चर्चा तक ही सीमित रह जाती है.