Categories: मनोरंजन

सिर्फ चार लाइनों से बनी Sholay! ऐसे जन्मीं 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

3 Blockbuster Movies: छोटे-छोटे आइडियाज़ से बॉलीवुड की 3 दिग्गज फिल्में बनीं जिसमें एक अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की शोले भी है। इसके अलावा भी दो फिल्में हैं जो शुरुआत में तो खोखली लग रही थीं लेकिन, रिलीज होने के बाद इतिहास रच दिया।

Published by Shraddha Pandey

बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पीछे कोई बड़ा प्लान या लंबी सोच नहीं थी, बल्कि एक छोटा-सा आइडिया ही उनका बीज बना। कई बार हुआ है कि एक मामूली-सी सोच या अखबार की एक हेडलाइन ही पूरी फिल्म की नींव बन गई। आज हम आपको बताएंगे तीन ऐसी फिल्मों की कहानियां, जिनकी शुरुआत बेहद साधारण तरीके से हुई, लेकिन नतीजा ऐसा आया कि ये फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गईं।  इनमें से एक फिल्म ने तो दुनिया का रिकॉर्ड भी बना दिया। हाल ही में डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।

शोले- चार लाइनों से बना सिनेमा का इतिहास

रमेश सिप्पी ने बताया कि ‘शोले’ की शुरुआत बस चार लाइनों से हुई थी, जिसे सलीम-जावेद ने लिखा था। उस वक्त वह ‘मजबूर’ डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन उनके पिता ने कहा कि इस कहानी पर काम करो। सिप्पी मानते हैं कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सही फैसला था।

• हेमामालिनी को बसंती बनने में हिचकिचाहट थी क्योंकि उन्होंने रमेश सिप्पी संग सीता और गीता कर ली थी।
• गब्बर सिंह का रोल पहले डैनी को मिला था, लेकिन बाद में अमजद खान को कास्ट किया गया।
• सिप्पी मानते हैं कि अमजद खान की खौफनाक मौजूदगी ने पूरी फिल्म को नया जीवन दिया।

“ठहरा हूं ” तन्मय बत्रा की पहली पेशकश — एक ऐसे दिल की आवाज़ जो आगे नहीं बढ़ सका

अमर अकबर एंथनी- अखबार की हेडलाइन ने बदल दी किस्मत

Related Post

रमेश सिप्पी ने इस फिल्म के बारे में कहा कि मनमोहन देसाई ने एक सुबह अखबार में पढ़ा कि किसी पिता ने अपने तीन बच्चों को पार्क में छोड़ दिया। वहीं से फिल्म की नींव रखी गई।

• सिप्पी का मानना है कि मनमोहन देसाई ने उस आइडिया को मजेदार और रंगीन अंदाज में पेश किया।
• अमर अकबर एंथनी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की धार्मिक एकता का सेलिब्रेशन थी।

The Bengal Files को लेकर कोलकाता में मचा हंगामा, पल्लवी जोशी ने सुनाई ममता सरकार को खरी-खोटी, TMC में मचा हड़कंप!

राम तेरी गंगा मैली- एक भजन से निकली पूरी कहानी

राज कपूर की इस फिल्म को लेकर रमेश सिप्पी ने कहा कि यह आइडिया एक भजन से निकला। राम तेरी गंगा मैली हो गई सुनकर राज कपूर ने सोचा कि अगर गंगा दूषित हो सकती है, तो समाज और इंसान क्यों नहीं?

• सिप्पी का मानना है कि मनमोहन देसाई ने उस आइडिया को मजेदार और रंगीन अंदाज में पेश किया।
• अमर अकबर एंथनी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की धार्मिक एकता का सेलिब्रेशन थी।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

क्या सच में 31 दिसंबर को सस्ती मिलती है कार, जानें कितनी कम हो जाती है कीमत?

Car Buyers: कई लोग जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे होते हैं, उन्हें…

March 7, 2026