Categories: मनोरंजन

पंजाब में फिर हुआ सिद्धू मुसेवाला जैसा हत्याकांड, धड़ाधड़ बरसाईं गोलियां, खून से सनी एक्ट्रेस के घर छाया मातम!

Punjabi Actress Tania: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर बदमाशों ने सरेआम गोलियां मार दी। तानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर कर इस घटना की जानकारी दी।

Published by Preeti Rajput

Punjabi Actress Tania: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तानिया के घर में मातम छाया हुआ है। तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर बदमाशों ने सरेआम गोलियां बरसा दी। घटना के बाद खून से सने एक्ट्रेस के पिता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्ट्रेस इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। पूरा परिवार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। 

तानिया के पिता पर सरेआम चली गोलियां

दरअसल शुक्रवार, 4 जुलाई को दो अज्ञात लोगों ने पंजाब के मौगा के कोट इसे खां में उनके क्लिनिक, हरबंस नर्सिंग होम में अंदर घुसकर उनपर गोलियां बरसा दीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस दिल तोड़ने वाली घटना ते बाद एक्ट्रेस की टीमने बयान जारी किया है। 

ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? ओपनिंग डे पर ‘मेट्रो इन दिनों’ ने तोड़ा ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का रिकॉर्ड, पहले दिन का कलेक्शन जान रह जाएंगे दंग

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

तानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर कर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा-तानिया और उनके परिवार की ओर से हम यह बताना चाहते हैं कि यह उनके और उनके परिवार के लिए बेहद नाजुक और भावनात्मक समय है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे उनकी प्राइवेसी  का सम्मान करें और उन्हें इस पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय दें। हम सभी से संवेदनशील होने और स्थिति के बारे में अटकलें लगाने या कहानियां बनाने से बचने का आग्रह करते हैं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद। तानिया को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं। उन्होंने ‘बाजरे दा सिट्टा’, ‘सूफना’ और ‘रब्ब दा रेडियो 2’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 

4 महीने, 2500 घंटे और 12 मजदूर ने तैयार किया दिलजीत दोसांझ का बेशकीमती हार, देशद्रोही कहलाए जाने वाला वापस लौटा तो…

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

Holi 2026: इस होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी परेशानी…

February 6, 2026

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026