Pawan Singh के फैंस ने दी रेप और जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस बोली-हम किस ज़माने में…

'मैं जब से शो से बाहर आई हूं तब से मुझे जान से मारने और रेप की धमकी दी जा रही है'-ये कहना है अहाना कुमरा का जो कि राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह के साथ दिखी थीं.

Published by Kavita Rajput

Aahana Kumra Pawan Singh Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने खुलासा किया है कि उन्हें ऑनलाइन रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है. अहाना ने कहा कि ये धमकियां उन्हें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के फैंस से मिल रही है और उन्हें लगातार ऑनलाइन हैरेस किया जा रहा है. अहाना रियलटी शो राइज एंड फॉल में कंटेस्टेंट थीं जिसमें पवन सिंह के साथ उनकी कुछ अनबन थी. अहाना का कहना है कि जब से वो शो से बाहर आई हैं उन्हें ऑनलाइन जमकर हैरेस किया जा रहा है जिसकी शिकायत अब उन्होंने शो के मेकर्स से भी की है. 


अहाना बोली-शो मेकर्स से की शिकायत 
एक इंटरव्यू में अहाना ने इस बारे में खुलासा करते हुए कहा, मैं जब से शो से बाहर आई हूं तब से मुझे जान से मारने और रेप की धमकी दी जा रही है. मैंने ऐसी सारी धमकियों के स्क्रीनशॉट्स शो के मेकर्स को भेजे हैं. मुझे ये धमकियां क्यों दी जा रही हैं? मैंने तो ऐसी कोई बात नहीं की थी. 

Related Post

रेप और जान से मारने की धमकियों के परेशान होकर अहाना ने कहा, मेरे साथ जब ऐसा हुआ तो मुझे लगा कि हम लोग कौन से ज़माने में जी रहे हैं? किस सदी में हैं कि मेरी एक बात कहने पर मुझे इतनी धमकियां मिल रही हैं, इतनी चीज़ें मेरे बारे में बोली जा रही हैं और कुछ नहीं कहा जा रहा. 


हमारी अनबन खत्म हो चुकी: अहाना
अहाना ने आगे कहा कि उनकी कही कोई ऐसी बात है जो पवन सिंह के फैंस को बुरी लग गई है. अहाना ने कहा, मैंने पवन सिंह के साथ जो भी अनबन थी वो शो के स्टेज पर ही सुलझा ली थी. यहां तक कि मैंने उन्हें कहा था कि मैं उनकी बहुत इज्ज़त करती हूं क्योंकि बहुत कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने मेरे बारे में बहुत कुछ बोला. अहाना ने उस मोमेंट की भी बात की जब उन्होंने पवन सिंह की मां के पैर छुए थे और पवन सिंह ने उन्हें सबके सामने स्टेज पर ही कहा था, अगर मैं आपसे सॉरी बोल दूं तो मैं कोई छोटा नहीं हो जाऊंगा. अहाना ने आगे कहा कि लोगों को इस बात की इज्ज़त करनी चाहिए कि पवन सिंह और उनके बीच की अनबन खत्म हो चुकी है. अहाना बोलीं, मैं समझ सकती हूं कि लोग गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें ये लगता है कि मैंने कुछ ऐसा कह दिया जो उन्हें बुरा लगा है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026