Categories: मनोरंजन

Param Sundari On OTT: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर भी धमाका करेगी ‘परम सुंदरी’, सिद्धार्थ-जाह्नवी की केमिस्ट्री देखने को बेताब फैंस

Param Sundari OTT Platform: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म Param Sundari ने थिएटर में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब OTT का रुख कर लिया है। जानें, कब और कहां देख सकते हैं यह रोमांटिक फिल

Published by Shraddha Pandey

Param Sundari Ott Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth malhotra) और जाह्नवी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) 29 अगस्त 2025 को थिएटर्स में धमाकेदार एंट्री कर चुकी है। फिल्म की कहानी दिल्ली-केरल के बीच फैली लव स्टोरी है, जहां भाषा, संस्कृति और पारिवारिक परंपराएं रोमांटिक कॉमेडी में रंग भरती हैं।

थिएटर रनों के बाद इस फिल्म का डिजिटल सफर भी तय हो चुका है। अब इसे एक्सक्लूसिवली Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसका OTT प्रीमियर (OTT Premier) लगभग 8 हफ्ते बाद यानी अक्टूबर 2025 के आसपास हो सकता है। 

Bigg Boss 19 : पहले ‘वीकेंड के वार’ पर Salman Khan ने ली तान्या मित्तल की क्लास, इस कंटेस्टेंट पर भी बरसा कहर

इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

यह साझेदारी Maddock Films और Prime Video के बीच एक बड़े सहयोग का हिस्सा है, जिसमें Param Sundari के साथ-साथ Thama, Badlapur 2, Shiddat 2 जैसी आगामी फिल्मों को भी डिजिटल पर पहुंचाया जाएगा। उनकी कहानी, एक्शन और हॉरर-कॉमेडी का मजा अब दुनिया भर में सब्सक्राइबर्स को मिलेगा।

फिल्म की कहानी है मजेदार

वहीं, फिल्म की कहानी, जिसमें एक AI-डेटिंग ऐप Soulmates से शुरू होकर Kerala की सुंदरता और सांस्कृतिक टकराव तक का सफर है, दर्शकों को एक हल्की-फुल्की लेकिन दिलचस्प रोमांस का अनुभव देती है। कुल मिलाकर, यदि आपने Param Sundari को थिएटर में मिस कर दिया है या दोबारा देखना चाहते हैं, तो Prime Video पर अक्टूबर 2025 में इसे आराम से घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। 

ईशा देओल के Ex पति को फिर हुआ प्यार, मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया तापमान

फिल्म की स्टारकास्ट

परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जाह्नवी कपूर के साथ संजय कपूर, मनजोत सिंह, इनायत वर्मा, रेंजी पणिक्कर और सिद्धार्थ शंकर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है। सचिन-जिगर ने इसका म्यूजिक दिया है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म देखने वाले इसको वन टाइम वॉच तो नहीं बोलने वाले हैं। सोशल मीडिया पर तो इस फिल्म और ग्राफिक्स की तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस से कर दी गई है, जो फिल्म को लेकर एक पॉजिटिव रिस्पॉन्स देता है।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026