तलवे चाट…शर्म और हया भूलीं यह कंटेस्टेंट, 61 साल की कुनिका को कर दिया बेइज्जत!

Bigg Boss 19 Updates: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक कंटेस्टेंट शर्म और हया भूलकर 61 साल की कुनिका को बेइज्जत करती नजर आ रही हैं.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 New Promo: बिग बॉस 19 में बवाल और ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. जहां एक तरफ कुनिका सदानंद बेबाक तरह से अपने मुद्दे उठा रही हैं. वहीं, फरहाना (Farrhana Bhatt) कभी बसीर अली (Baseer Ali) तो कभी अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) से भिड़ती नजर आ रही हैं. लेकिन, लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच गंदा झगड़ा देखने को मिलने वाला है. जहां फरहाना गुस्से में आकर 61 साल की कुनिका को तलवे चाटने वाला बता देंगी. 

बिग बॉस 19 में फरहाना और कुनिका की हुई लड़ाई

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का हाल में सोशल मीडिया पर नया प्रोमो रिलीज किया गया है. इस प्रोमो में सभी घरवाले असेंबली रूम में बैठे नजर आ रहे हैं. जहां कुनिका अपनी बात रखते हुए कह रही हैं कि कल हमने फरहाना में सेल्फिशनेस की हद देखी है. इसके बाद सीन गार्डन एरिया का शिफ्ट हो जाता है, जहां फरहाना चिल्लाकर कुनिका (Kunickaa Sadanand) से बात करती हुई कहती हैं कि आप मेरे साथ डायरेक्ट बात कीजिए.  

Related Post

प्रोमो में देखा जा सकता है कि फरहाना की बात पर कुनिका जवाब कहती हैं मैं जो करना चाहूंगी वो करुंगी. मेरी मर्जी. जिसके बाद कुछ तो ऐसा होता है जिसपर फरहाना और भड़क जाती हैं. साथ ही गुस्से में कहती हैं, अपनी फिल्मों में रखिए यहां मेरे साथ नहीं बकवास कीजिए. इतना ही नहीं, फरहाना आगे कहती हैं अशनूर और अभिषेक के तलवे चाटने हैं आपको. 

फरहाना ने क्रॉस कर दी लिमिट!

बिग बॉस 19 के प्रोमो में देखा जा सकता है कि फरहाना (Farrhana Bhatt Bigg Boss) के गुस्से के बाद कुनिका एक्टिंग करती दिखाई देती हैं. जिसपर फरहाना और भड़क जाती हैं और कहती हैं कि मैं आपके लेवल पर आई न तो वीकेंड में आपका पूरा खानदान आएगा कुनिका (Kunickaa Sadandan Bigg Boss). फरहाना का गुस्सा देख कुनिका भी आगे जवाब देती हैं और उन्हें पॉटी माउथ बुलाती हैं. बिग बॉस का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस को अब इंतजार है कि वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan Bigg Boss) इसपर क्या रिएक्शन देते हैं. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026