Bigg Boss 19: झगड़े के बीच मां-बाप को लाने पर भड़के सलमान, गौरव और नीलम की लगाई वाट

Salman Khan Schools Gaurav-Neelam: सलमान खान ने वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने नीलम गिरी से लेकर गौरव खन्ना और अमाल मलिक सभी को रियलिटी चेक दे डाला.

Published by Shraddha Pandey

Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, ट्विस्ट और सेलिब्रिटी इंटरैक्शन की वजह से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जैसे ही शो एक और वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) की तरफ बढ़ रहा है, इस बार होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों को एक रियलिटी चेक देने का प्लान किया है. खास तौर पर टेलीविजन स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) इस बार सलमान के निशाने पर हैं.

गौरव, जो टीवी शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा चुके हैं, बिग बॉस के घर में शुरुआत में धीमे गेम खेल रहे थे. लेकिन, अब वे ट्रैक पर लौट रहे हैं, हालांकि कुछ गलतियों की वजह से उन्हें वीकेंड के वार में सलमान का फुल रियलिटी चेक मिलेगा.

क्या सच में हीरो बनने के लिए गौरव करते हैं कुछ काम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने गौरव से बात करते हुए मजेदार कटाक्ष किए. उन्होंने कहा, “मेरी फिल्म में डायलॉग था, ‘मैं दिल में आता हूं, दिमाग में नहीं’. इसे तुमने बहुत सीरियसली ले लिया है.” इसके बाद सलमान ने और हंसी-मजाक करते हुए कहा, “तुम्हारा गेम तो तुम्हारे दिमाग में चल रहा है, हमें और फैन्स को पता ही नहीं चलता.” उन्होंने गौरव की चालाकियों का भी जिक्र किया और कहा कि नीलम को जो लेटर के टुकड़े दिए गए, वह सिर्फ गौरव का हीरो बनने का तरीका था. सलमान ने साफ कहा कि इससे ऑडियंस को उनका व्यवहार समझ में नहीं आता.

यहां देखें प्रोमो

Related Post

सलमान ने नीलम को भी हिदायत दी कि किसी के माता-पिता पर कमेंट करना बिल्कुल सही नहीं है. उन्होंने कहा, “आपको कोई हक नहीं कि आप किसी को कहें कि आपके मां-बाप शर्म करते होंगे कि उन्होंने आपको पैदा किया.” साथ ही, शहबाज को भी सलमान ने रियलिटी चेक दिया. उन्होंने कहा, “हर बात को मजाक में लेना सही नहीं है. आप जो बोल देंगे और कहेंगे कि ये मजाक था, यह बहुत लोगों को बदतमीज और इरिटेटिंग लगता है.”

हॉटस्टार पर रोज देख सकते हैं बिग बॉस 19

बिग बॉस 19 रोज रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है. इस वीकेंड के वार में घरवालों को सलमान की बातें सुनकर अपना गेम सुधारने का मौका मिलेगा, और दर्शकों को मनोरंजन का डबल मजा मिलेगा.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026