Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के बड़े-बड़े दावों पर शहबाज ने ली चुटकी, घरवालों का हंस-हंस कर बुरा हाल

Shehbaz Makes Fun Of Tanya Mittal: बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में शहबाज बदेशा तान्या मित्तल के खत को पढ़ने की एक्टिंग करते हुए उनका मजाक उड़ाते दिखे. क्लिप में घरवाले हंस हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं.

Published by Shraddha Pandey

Shehbaz Badesha Funny Video: टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इस समय अपने 8वें हफ्ते में है और घर में हंगामा अभी भी अपने चरम पर है. घरवालों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े, हाथापाई और खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. बीते कुछ दिनों में सबसे ज्यादा हंगामा फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और मालती चाहर (Malti Chahar) के बीच हुआ.

इसी बीच शो के मेकर्स ने नया और मजेदार प्रोमो वीडियो जारी किया है. जो दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है. इस प्रोमो में शहबाज बदेशा (Shehbaz badesha) और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का हंसी-मजाक देखने को मिलता है. प्रोमो में तान्या किचन में खाना बना रही हैं और शहबाज मजाकिया अंदाज में खत पढ़ने का नाटक कर रहे हैं.

शहबाज ने इस अंदाज में पढ़ा खत

शहबाज प्रोमो में कहते हैं, “डियर तान्या, जितने भी हमने पैसे कमाए थे सारे तुमने निकालवा दिए. क्योंकि, तूने इतना झूठ बोला कि हमारे पास जितना भी था, सारे निकल गए.” उनकी यह बात सुनकर घरवालों की हंसी नहीं रुकती.

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Related Post

देखने वाला है तान्या का मुंह

इसके बाद शहबाज आगे कहते हैं, “मम्मी तुम्हारी, बेटा इसके बाद साड़िया आनी बंद हो जाएगी, क्योंकि हमारे खुद के कुर्ते बिकने पर आ गए हैं. बेटा तू बकलावा बोल रही है, दुबई कभी हम खुद नहीं गए तो दुबई का बकलावा कैसे खा सकते हैं.”

घरवालों की नहीं रुक रही हंसी

शहबाज की मजेदार बातों पर घरवाले ठहाका मारने लगते हैं. वे फिर तान्या की कॉफी पीने की बात पर हंसते हुए कहते हैं कि “पासपोर्ट अभी हमारा किसी का बना नहीं, बेटा उसको पासपोर्ट नहीं, गैस की कॉपी कहते हैं.”

प्रोमो देख बढ़ी लोगों की एक्साइटमेंट

इस प्रोमो ने दर्शकों को हंसी का तड़का देने के साथ-साथ घरवालों की कॉमिक साइड भी दिखा दी. अमाल, मृदुल, नीलम, प्रणित और गौरव भी इस मजाक में शामिल होते हुए ठहाका मारते नजर आए. इस वीडियो ने बिग बॉस 19 के फैंस के बीच चर्चा और उत्सुकता बढ़ा दी है. दर्शक बेसब्री से अपकमिंग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026