Bigg Boss 19: सलमान ने अमाल मलिक को दी आखिरी चेतावनी, डबू मलिक बोले- अपनी जुबान पर काबू रखो

Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान अमाल मलिक को फटकार लगाते दिख रहे हैं. अमाल के पिता डबू मलिक स्टेज पर इमोशनल हो गए और अमाल को उनके बिहेवियर को लेकर समझाने की कोशिश की.

Published by Shraddha Pandey

Salman Khan Warns Amaal Mallik: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का अपकमिंग वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड इस बार काफी ड्रामे भरा और इमोशनल होने वाला है. इस हफ्ते के प्रोमो में देखा गया कि सलमान खान (Salman Khan) ने अमाल मलिक (Amaal Mallik) के व्यवहार पर उन्हें कड़ा चेतावनी दी. सलमान ने साफ कहा कि यह उनका अंतिम मौका है अपने बर्ताव को सुधारने का. वहीं, अमाल के पिता और म्यूजिक कंपोजर डबू मलिक (Daboo Malik) भी स्टेज पर आकर भावुक हो गए और अपने बेटे से बात की.

इस विवाद की शुरुआत हुई थी इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क के दौरान. फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने नीलम गिरी (Neelam giri) के माता-पिता की भेजी हुई चिट्ठी फाड़ दी थी. इसके बाद अमाल ने गुस्से में फर्हाना की प्लेट से खाना छीन लिया. उसे फेंक दिया और प्लेट तक तोड़ दी. उन्होंने फरहाना की मां पर भी अनुचित टिप्पणी की, जिससे घरवालों और दर्शकों दोनों में नाराजगी फैल गई.

सलमान ने भी लगाई फटकार

वीकेंड का वार पर सलमान ने अमाल से सीधे सवाल किए. “ऊपर वाला तुम्हें रोटी-रोजी देने वाला है. तुम्हें किसने हक दिया कि तुम उसकी प्लेट से खाना छीन लो? और फरहाना की मां पर टिप्पणी करने का तुम्हें क्या अधिकार था? क्या तुम्हें लगता है कि तुम सही हो?” इसके बाद उन्होंने गंभीर स्वर में कहा, “इसे अपनी अंतिम चेतावनी समझो.”

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Related Post

डबू मलिक हुए इमोशनल

इस दौरान डबू मलिक का स्टेज पर इमोशनल होना एपिसोड को और भी भावुक बना गया. वह अपनी भावनाओं को रोकते हुए बोले, “मैं तुम्हारा पिता हूं. मैं यही कहना चाहता हूं कि लड़ाई-झगड़ा ठीक है, लेकिन अपनी ज़ुबान पर काबू रखो. यह मत दिखाओ कि तुम इस तरह बर्ताव कर रहे हो.” अमाल भी इमोशनल हो गए और माफी मांगते हुए कहा कि “वह बहुत ट्रिगर हुआ था” और अपने पिता से माफी चाहते हैं.

घर का माहौल देख भावुक हुए लोग 

दर्शक भी इस इमोशनल पल पर बहुत प्रभावित हुए. सलमान की सख्त चेतावनी और डबू मलिक की दिल से कही गई बातें ने घर के माहौल और दर्शकों को हिला कर रख दिया. यह एपिसोड इस सीजन के सबसे चर्चा में रहने वाले और भावुक एपिसोड में से एक बन सकता है. जो बिग बॉस हाउस में गुस्से और अनुचित व्यवहार के परिणाम दिखाता है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026