Home > मनोरंजन > Meri Zindagi Hai Tu Drama Episode 34: क्या होगा आयरा और काम्यार का? फिनाले कहां देखें? नोट करें टाइम

Meri Zindagi Hai Tu Drama Episode 34: क्या होगा आयरा और काम्यार का? फिनाले कहां देखें? नोट करें टाइम

Meri Zindagi Hai Tu episode 34 release time India: अब इस ड्रामा का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च के बजाय 22 मार्च को प्रसारित होगा, जो कि ईद का दूसरा दिन है.

By: JP Yadav | Published: March 22, 2026 9:24:38 AM IST



Meri Zindagi Hai Tu episode 34 release time India: अगर आप भी पाकिस्तानी सीरियल्स/ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी है. पॉपुलर पाकिस्तानी सीरियल ‘मेरी जिंदगी है तू’ (Meri Zindagi Hai Tu) के एपिसोड 34 के रिलीज़ होने के समय का एलान कर दिया गया है. इस सीरियल में  हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान मुख्य भूमिका में हैं. यह शो भारत में भी खूब पसंद किया जाता है. खासतौर से हानिया आमिर तो अपनी खूबसूरती के चलते भारत समेत एशिया और अरब देशों में भी खूब लोकप्रिय हैं. Meri Zindagi Hai Tu (MZHT) इस वीकेंड पर दो घंटे के एपिसोड के साथ खत्म होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स का कहना है कि MZHT दर्शकों को भावनाओं, ट्विस्ट और रोमांच से भरी एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाएगा. 

होगा आयरा और काम्यार की कहानी का अंत

मेकर्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, Meri Zindagi Hai Tu सीरियल का आखिरकार पर्दा गिरने वाला है. एपिसोड 34 के साथ आयरा और काम्यार की कहानी का एक भावुक अंत होगा. यहां पर बता दें कि हानिया आमिर (आयरा) और बिलाल अब्बास खान (काम्यार) के लीड रोल वाला यह सीरियल पिछले कुछ सालों के दौरान पाकिस्तान के सबसे ज़्यादा चर्चित शो में से एक बन गया है. भारत में भी इसे ज़बरदस्त लोकप्रियता मिली है. कहानी में आए उन उतार-चढ़ावों में गहरी के चलते भारत समेत एशिया के कई देशों में इसे पसंद किया जाता है. उर्दू को भारत में समझा और बोला जाता है, इसलिए यहां के  दर्शक भी इस सीरियल को खूब पसंद करते हैं. 

आ गया सीरियल का फिनाले का टाइम

मेकर्स ने जानकारी दी है कि Meri Zindagi Hai Tu सीरियल का फिनाले 22 मार्च 2026 को प्रसारित होगा. भले ही देश में ARY Digital प्रतिबंधित हो, लेकिन भारत में प्रशंसक इसे ऑनलाइन देख सकते हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने पहले Meri Zindagi Hai Tu का अंतिम एपिसोड 34 को शनिवार, 21 मार्च के लिए निर्धारित किया था. आखिरी समय में बदलाव कर दिया गया.

अब क्लाइमेक्स रविवार, 22 मार्च 2026 को आएगा. ARY Digital पर एपिसोड 33 और Meri Zindagi Hai Tu एपिसोड 34 दोनों को एक साथ रात 10:30 बजे PKT पर प्रसारित करेगा. यहां पर बता दें कि भारत में दर्शकों के लिए समय बदलकर 11:30 बजे IST हो जाता है. इस आखिरी एपिसोड को खास बनाने के लिए  एक ‘डबल एपिसोड’ के तौर पर दिखाया जाएगा, जो लगभग दो घंटे लंबा हो सकता है. इससे दर्शकों को एक लंबी और पूरी तरह से संतोषजनक समाप्ति देखने को मिलेगी. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह एपिसोड बहुत ही भावुक और नाटकीय होगा.

कहां होगा लाइव

Meri Zindagi Hai Tu सीरियल का 34वां एपिसोड सबसे पहले ARY Digital के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव होगा. BizAsia ने बताया कि ARY Digital दर्शकों के लिए एक विशेष रात की योजना बना रहा है, जिसमें एपिसोड 33 और Meri Zindagi Hai Tu एपिसोड 34 को एक के बाद एक लगातार प्रसारित किया जाएगा.

पाकिस्तान में इस शो का स्लॉट रात 10:30 बजे का है. ऐसे में भारतीय दर्शकों को रात 11:00 बजे (IST) से टीवी पर ट्यून करना होगा, बता दें कि ‘मेरी ज़िंदगी है तू’, जिसका प्रसारण नवंबर 2025 में शुरू हुआ था, जल्द ही कई घरों में हर हफ़्ते देखे जाने वाला एक पसंदीदा शो बन गया. यहां तक कि रमज़ान के दौरान जब इसका शेड्यूल बदला और हर हफ़्ते सिर्फ़ एक ही एपिसोड आने लगा. बावजूद इसके इसका जादू कम नहीं हुआ.

Advertisement