Home > मनोरंजन > Malaika relationship: मलाइका की अनदेखी सेल्फी में नजर आया मिस्ट्री मैन, कौन है यह शख्स एक्ट्रेस ने खोला राज

Malaika relationship: मलाइका की अनदेखी सेल्फी में नजर आया मिस्ट्री मैन, कौन है यह शख्स एक्ट्रेस ने खोला राज

Malaika new relationship: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में वह ट्रेवी फाउंटेन, इटली में एक रहस्यमय व्यक्ति के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं. नेटिज़न्स के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनके नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है.

By: Ranjana Sharma | Published: February 22, 2026 10:04:23 AM IST



Malaika new relationship: ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. नेटिज़न्स के बीच अफवाहें चल रही हैं कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब मलाइका अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और उनकी लाइफ में नए प्यार की दस्तक भी देखने को मिल रही है. इस बात को लेकर इंटरनेट पर हाल ही में एक नया कयास फैल गया है.

मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं मलाइका

दरअसल, मलाइका की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हुई है, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ ट्रेवी फाउंटेन, इटली में दिखाई दे रही हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका और मिस्ट्री मैन एक-दूसरे के साथ सेल्फी ले रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक रेडिटर ने लिखा, “ट्रेवी फाउंटेन पर मलाइका का वैलेंटाइन?? 14 फरवरी को मलाइका अरोड़ा को उनके (नॉट सो) लिटिल बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया. हालांकि, कई नेटिज़न्स का कहना है कि यह फोटो किसी पीआर स्टंट के तहत बनाई गई हो सकती है. इस वायरल फोटो पर मलाइका ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

पिछले साल भी मिस्ट्री मैन के साथ हुईं थीं वायरल 

मलाइका और मिस्ट्री मैन की चर्चा इस साल ही नहीं शुरू हुई है. पिछले साल मुंबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वह मिस्ट्री मैन के साथ बातचीत करती दिख रही थीं, जिससे उनके रिलेशनशिप की अफवाहें फैल गई थीं. कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने दावा किया कि मलाइका के साथ नजर आए मिस्ट्री मैन 33 साल के डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता हैं. हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

मलाइका ने मिस्ट्री मैन को लेकर तोड़ी चुप्पी

इस साल की शुरुआत में, नम्रता ज़कारिया शो के दौरान मलाइका ने मिस्ट्री मैन के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, लोगों को बात करना पसंद है. अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है, तो आप तुरंत चर्चा का हिस्सा बन जाते हैं. मैं बेवजह बात को ज्यादा हवा नहीं देना चाहती. मलाइका ने आगे बताया कि, हर बार जब मैं बाहर जाती हूं, चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, गे दोस्त हो, शादीशुदा दोस्त हो, मैनेजर या कोई और, मैं तुरंत उस इंसान से जुड़ जाती हूं. हम इस पर हंसते और मजाक करते हैं. मेरी मां ने फ़ोन किया और पूछा, ‘यह अब कौन है, बेबी? ये किसके बारे में बात कर रहे हैं?’ यह बस एक मज़ाक की बात थी.

Advertisement