क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग शादी पर बोलीं धनश्री, मेरा शादी का कोई इरादा नहीं था लेकिन…

रियलटी शो 'राइज एंड फॉल' में धनश्री वर्मा ने एक बार फिर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अपनी शादी और तलाक के बारे में बात की है. इस दौरान धनश्री काफी इमोशनल हो गई थीं.

Published by Kavita Rajput

Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Divorce:  डांसर और इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों रियलटी शो राइज एंड फॉल में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. जब से धनश्री शो में आई हैं तब से वह चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, धनश्री ने शो पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं. इनमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी और फिर तलाक जैसे टॉपिक भी शामिल हैं. अब एक बार फिर धनश्री ने चहल से शादी को लेकर बात की है और इस दौरान वह काफी रोई भी हैं.

शादी का इरादा नहीं था लेकिन…

हाल के एपिसोड में धनश्री अर्जुन बिजलानी से बातचीत करती नज़र आती हैं. अर्जुन उनसे पूछते हैं कि युजवेंद्र से उनकी शादी क्या लव मैरिज थी? इसपर धनश्री कहती हैं कि लव और अरेंज दोनों थी. बात अरेंज की तरह शुरू हुई थी. वो बिना डेटिंग के शादी करना चाहते थे, मेरा शादी का कोई इरादा नहीं था. 

Related Post

अर्जुन ने पूछा, फिर शादी क्यों कर ली? धनश्री बोलीं कि उन्हें बहुत प्यार और अपनापन मिल रहा था जिससे उन्हें लगा कि शादी कर लेनी चाहिए. धनश्री ने कहा, अगस्त 2020 में हमारी सगाई हो गई थी और दिसम्बर में हमारी शादी हो गई. उस दौरान मैं उनके साथ ट्रेवल भी करती थी, हम साथ रहते थे. इस दौरान मैंने कुछ बदलाव महसूस किए. धनश्री ने कहा कि शादी के बाद उन्होंने युजवेंद्र के व्यवहार में बदलाव नोटिस किए. अर्जुन ने धनश्री से आगे पूछा कि तलाक का फैसला किसका था तो उन्होंने कहा कि ये मेरी चॉइस थी.

तलाक का फैसला मेरा था: धनश्री

धनश्री ने कहा कि उन्होंने तलाक लेने से पहले काफी सोचा था और उन्हें अपने इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है. ये सब बताते हुए धनश्री की आंखों से आंसू बह रहे थे तो अर्जुन ने उन्हें गले लगाकर चुप करवाया. बता दें कि धनश्री और चहल ने इसी साल फरवरी में तलाक लिया था. इससे पहले एक एपिसोड में धनश्री ने ये खुलासा किया था कि उन्होंने चहल को शादी के दो महीने बाद ही चीटिंग करते हुए पकड़ लिया था. बता दें कि धनश्री और चहल ने इसी साल फरवरी में तलाक लिया था.इससे पहले दोनों 2022 से अलग रह रहे थे.  

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026