Stranger Things 5: भारत में कब OTT पर दस्तक देगा स्ट्रेंजर थिंग्स का सीजन 5, कितने हैं एपिसोड?

Stranger Things 5 in India: स्ट्रेंजर थिंग्स के सीजन 5 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मच अवेटेड सीरीज का नया सीजन बेहद डार्क होने वाला है और यह भारत में 27 नंवबर को ओटीटी पर दस्तक देगा.

Published by Prachi Tandon

Stranger Things 5 Volume 1: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो स्ट्रेंजर थिंग्स का क्रेज भारत में भी खूब है. स्ट्रेंजर थिंग्स के हजारों फैंस हैं और सभी अब सीरीज के पांचवे और आखिरी सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 (Stranger Things Season 5) के साथ खत्म होने वाला है, ऐसे में शो के फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं आखिरी में ऐसा क्या ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा जो कहानी पर फुलस्टॉप लगाएगा. मिली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, गोटन, कलेब मैकल फिलम, नोहा स्टारर और द डफर ब्रदर्स की स्ट्रेंजर थिंग्स का सीजन 5 अमेरिका में 26 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है. लेकिन, भारत में इसे 26 नवंबर को नहीं देखा जा सकता है. 

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 भारत में कब रिलीज होगा?

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 1 ((Stranger Things 5 Volume 1), अमेरिका के शेड्यूल के मुताबिक, 26 नवंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है. हालांकि, भारत के दर्शक पॉपुलर सीरीज के पांचवे सीजन के वॉल्यूम 1 को 27 नवंबर 2025 की सुबह 6.30 बजे से देखा जा सकता है. नेटफ्लिक्स के नियमों के मुताबिक, पूरी दुनिया में स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 के सभी एपिसोड एक ही समय पर रिलीज होंगे. 

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 के वॉल्यूम 1 के बाद दो और वॉल्यूम्स आएंगे, जिसमें से एक दिसंबर 2025 और दूसरा जनवरी 2026 में रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रेंजर थिंग्स 5 वॉल्यूम 2 को 26 दिसंबर 2025 को प्रीमियर किया जाएगा. वहीं, तीसरा वॉल्यूम के सभी एपिसोड 1 जनवरी 2026 को रिलीज किए जाएंगे. 

Related Post

ये भी पढ़ें: Stranger Things 5: दुनिया को खत्म करने की है प्लानिंग…क्या टूटेगा श्रॉप या लग जाएगा कहानी पर फुलस्टॉप?

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 1 में कितने एपिसोड हैं?

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 1 ((Stranger Things 5 Volume 1 on Netflix) में चार एपिसोड हो सकते हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि वॉल्यूम 1 के सभी एपिसोड थोड़े बड़े और डिटेल हो सकते हैं, जिसमें कहानी का सार समझाया जाएगा. ऐसे में एपिसोड 1 लगभग 1 घंटे 8 मिनट का हो सकता है. वहीं, दूसरा 54 मिनट, तीसरा 1 घंटे 6 मिनट और चौथा एपिसोड 1 घंटे 23 मिनट का हो सकता है.  

ये भी पढ़ें: कौन हैं Palash Muchhal की एक्स गर्लफ्रेंड? जिसे Smriti Mandhana की तरह घुटनों पर बैठकर किया था सिंगर ने प्रपोज

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026