कौन थीं ऑस्कर विनर एक्ट्रेस डाएन कीटन? जिनका निधन कर गया प्रियंका चोपड़ा की आंखें नम

Diane Keaton Passes Away: हॉलीवुड की ऑस्कर विनर एक्ट्रेस डाएन कीटन ने 79 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. हॉलीवुड एक्ट्रेस के निधन पर प्रियंका चोपड़ा ने भी श्रद्धांजलि दी है.

Published by Prachi Tandon

Diane Keaton Death News: एनी हॉल, द गॉडफादर और फादर ऑफ द ब्राइड की ऑस्कर विनर स्टार डाएन कीटन ने 79 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. डाएन कीटन (Diane Keaton) के निधन से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से डाएन कीटन की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उनका 11 अक्टूबर को निधन को गया. डाएन कीटन को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है. 

कौन थीं ऑस्कर विनर एक्ट्रेस डाएन कीटन?

डाएन कीटन (Diane Keaton Died) का जन्म साल 1946 में लॉस एंजिल्स में हुआ था. हॉलीवुड का हिस्सा बनने से पहले डाएन कीटन का नाम डाएन हॉल था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डाएन के परिवार का कोई भी शख्स फिल्मी दुनिया से वास्ता नहीं रखता था. उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर हॉलीवुड में जगह बनाई और सक्सेस का आसमान छूआ. डाएने कीटन की मां एक हाउसवाइफ और फोटोग्राफर थीं, वहीं उनके पिता रियल एस्टेट और सिविल इंजीनियर थे.  

A post shared by Diane Keaton (@diane_keaton)

Related Post

डाएने कीटन का स्कूली दिनों में ही थिएटर और सिंगिंग की तरफ झुकाव हो गया था. स्कूल के बाद कॉलेज में फर्स्ट ईयर के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग में करियर बनाने चली गईं. 

डाएन कीटन का फिल्मी करियर

डाएन कीटन (Diane Keaton Movies) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1970 में लवर्स एंड अदर स्ट्रेंजर्स से की थी. हालांकि, उन्हें हॉलीवुड में पहचान फिल्म द गॉडफादर ने दिलाई थी. इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला और यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. बता दें, कीटन को उनका पहला ऑस्कर फिल्म एनी हॉल के लिए मिला था. बता दें, डाएन कीटन की पूरी करियर लाइफ में चार बार उनका नाम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है. 

डाएन कीटन एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और फोटोग्राफर भी थीं. जब भी हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस का नाम लिया जाएगा तो डाएन कीटन को जरूर याद किया जाएगा. 

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

डाएन कीटन के निधन की खबर से पूरा हॉलीवुड शोक की लहर में है. ऐसे में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी सोशल मीडिया पर कीटन के निधन का दुख व्यक्त किया है. प्रियंका ने देर रात इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में डाएन कीटन के निधन का पोस्ट शेयर किया है और उस पर कैप्शन में क्वीन लिख हाथ जोड़ने वाला इमोजी लगाया है.  

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026