Gauri Khan-Shah Rukh Khan: बॉलीवुड में कई फेमस कपल हैं जिन्होंने अलग-अलग धर्म में शादी की। इस लिस्ट में लोगों के सबसे पसंदीदा कपल गोरी खान और शाहरूख खान का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने आज से 34 साल पहले दूसरे धर्म में शादी की थी। आज कपल के तीन बच्चे भी हैं। जिनके नाम आर्यन, सुहाना और अबराम खान है। गौरी अपने परिवार को बेहद सादगी के साथ संभाले हुए हैं। इतने सालों बाद भी वह हिंदू धर्म को मानती हैं। उनके घर में मंदिर भी मौजूद है साथ ही हर साल बप्पा भी घर में लाए जाते हैं।
गोरी ने नहीं बदला अपना धर्म
गौरी ने दिवाली की पूजा से लेकर पति के इस्लामी रीति रिवाजों को काफी अच्छे से समझा है। साथ ही उनके हिंदू त्यौहार हो या इस्लामी सभी बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शाहरूख खान और गोरी खान की शादी साल 1991 में हुई थी। उस समय शाहरूख ने अपने करियर में भी कुछ खास हासिल नहीं थी। गोरी के माता-पिता को चिंता था कि वह कहीं इस्लाम धर्म कबूल ना कर लें।

Armaan Malik बनने वाले हैं पांचवे बच्चे के पिता, कृतिका या पायल कौन देने वाली हैं ये खुशखबरी?
शाहरूख का नाम बदलने की थी तैयारी
एक इंटरव्यू में गौरी ने बताया था कि- शादी को लेकर उनके घर में माहौल काफी संजिदगी भरा था। उस समय वह शाहरूख का नाम बदलकर अभिनव रखना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने इसे मजाकिया और बचकाना कह दिया। उन्होंने रिसेप्शन में मजाकिया अंदाज में कहा था कि शायद गौरी बुर्का पहन लेंगी। साथ ही मुस्लिम नाम भी अपना लेंगी। गोरी हर बार कहती हैं कि वह शाहरूख के धर्म की दिल से इज्जत करती हैं। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह अपना धर्म बदल लें।
Armaan Malik बनने वाले हैं पांचवे बच्चे के पिता, कृतिका या पायल कौन देने वाली हैं ये खुशखबरी?
दोनों त्यौहार पर घर में रहती है रौनक
उन्होंने आगे बता कि- हर व्यकित् को अपना धर्म मानने का पूरा हक है। वह किसी धर्म का अपनमान नहीं होना चाहिए। जैसे वह कभी भी शाहरूख के धर्म का अपमान नहीं करती हैं। यह सोच उन दोनों के रिश्तें को और भी मजबूत बना देती हैं। त्यौहारों के दौरान भी यह अच्छे से बेलेंस हो जाता है। गोरी दिवाली की कमान संभालती है, तो शाहरूख ईद का ख्याल रखते हैं। सभी बच्चें दोनों त्यौहारों का खूब मजा लेते हैं।