Categories: मनोरंजन

बप्पा की भक्ति में लीन हुईं ऐश्वर्या-आराध्या, एक साथ दर्शन के लिए पहुंची मां-बेटी, देखें Video

Ganesh Chaturthi 2025: ऐश्वर्या राय ने हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के जीएसबी पंडाल में बप्पा के दर्शन किए। इस बार उनकी लाडली बेटी आराध्या भी मौजूद थी।

Published by Preeti Rajput

Ganesh Chaturthi Aishwarya Rai And Aardhya Bachchan : बॉलीवुड की खूबसूरत और सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के जीएसबी पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची। इस बार भी उनकी बेटी आराध्या गणेश भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल में पहुंची थीं। इस दौरान की मां-बेटी की वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।  

बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं ऐश्वर्या राय

रविवार, 31 अगस्त को ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ बप्पा का आशिर्वाद लेने पहुंची थीं। दोनों मुंबई के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण गणेशोत्सव यानी जीएसबी पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचे थे। एक्ट्रेस ने बेहद सादगी के साथ हंसते हुए वहां मौजूद सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने वाइट एंब्रॉयडरी सूट पहना हुआ था, जो उनके लुक को और भी निखार रहा था। वहीं उनकी बेटी ने भी ट्रेडीशनल आउटफिट पहना था, जो उस पर काफी सुंदर लग रहा था। 

A post shared by GSB Seva Mandal (@gsbsevamandalmumbai)

Related Post

सादगी भरे अंदाज से एक्ट्रेस ने लूटा दिल

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ माथे पर एक छोटी बिंदी लगाई थी। जो उनके पूरे लुक पर चार चांद लगा रही थी। वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय  हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जीएसबी मंडल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस और उनकी बेटी का ये वीडियो शेयर किया है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मां-बेटी की आस्था लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। 

सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर ये 5 बेहतरीन क्राइम korean drama को न करे नजरअंदाज

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आई थीं एक्ट्रेस

ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ में देखा गया था। उनकी बॉलीवुड में आखिरी फिल्म 2018 में ‘फन्ने खान’ आई थी। वह आजकल कम ही फिल्मों में काम करती हैं। फिल्मों में वह भले ही कम दिखाई दे रही हों, लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये वह अक्सर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सोशल मीडिया पर कई बार उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। 

Ex पति की शक्ल नहीं देखना चाहती Dhanashree Verma, कह दिया कुछ ऐसा दहाड़े मारकर रोने लगा युजवेंद्र चहल का दिल!
  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026