जुबिन गर्ग की ‘मौत’ बनी मिस्ट्री, कौन है मशहूर सिंगर का हत्यारा? असम पुलिस ने सिंगर और म्यूजिशियन पर कसा शिकंजा

Zubeen Garg Death Case: गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं. पुलिस ने पहले  मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार कर लिया था. अब दो और लोगों की गिरफ्तारी असम पुलिस ने कर ली है.

Published by Preeti Rajput

Singer Zubeen Garg Death Case: सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) की मौत का केस सुलझने की बजाए उलझता जा रहा है. असम पुलिस (Assam Police) लगातार सिंगर की मौत का कारण पता करने में लगी हुई है. इस मामले में पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं. असम पुलिस ने गुरुवार को सह-संगीतकार शखरज्योति गोस्वामी ( Shakharjyoti Goswami) और सह-गायिका अमृतप्रभा महंत (Amritaprabha Mahanta) गिरफ्तार कर लिया है. उनके मुताबिक, यह गिरफ्तारियां जांच में नया मोड़ लेकर आई है.

दो और लोगों को किया गिरफ्तार

दरअसल यह दोनों उस यॉट पार्टी में मौजूद थे, जहां सिंगर की रहस्यमयी तरीके से मौत हुई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ कुछस सबूत हाथ लगे हैं, जिसके बाद यह गिरफ्तारियां की गई हैं. पुलिस के मुताबिक, घटना के वीडियो में जुबीन और गौस्वामी बेहद करीब तैर रहे हैं. वहीं अमृतप्रभा ने इसे रिकोर्ड किया था. 

अब तक हुईं 4 गिरफ्तारी 

इन दो गिरफ्तारी के बाद अब तक पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने पहले मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत (Siddharth Sharma and Shyamkanu Mahanta) को गिरफ्तार कर लिया था. इन दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है. जिनमें षडयंत्र, लापरवाही और गैर इरादतन हत्या की धारा शामिल है. साथ ही बीएनएस की धारा 103 लागू की जा चुकी है. जिसमें जुर्माना और मृत्युदंड का प्रावधान है. 

Related Post

परिवार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

बता दें कि जुबीन का पहला पोस्टमॉर्टम सिंगापुर में हुआ था. वहां की रिपोर्ट जल्द परिवार को सौंप दी जाएगी. वहीं दूसरे पोस्टमॉर्टम की विसरा रिपोर्ट दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक लैब से आने के बाद सार्वजनिक होगी. 

पूरी तरह से overwhelmed है, क्योंकि…. इस एक्टर की बेटी को देख लोगों ने कहा मिल गई अगली करीना कपूर

जांच के लिए सिंगापुर जाएगी टीम

नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) इस मामले की जांच के लिए जल्द सिंगापुर जा सकती है. गुप्ता ने बताया कि इसके लिए भारत सरकार ने MLAT (Mutual Legal Assistance Treaty) के तहत औपचारिक अनुरोध भेजा है.

Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026