‘मां कसम खाओ’, एक्स-वाइफ Dhanashree Verma को 4 करोड़ की एलिमनी देने पर युजवेंद्र चहल ने कसा तंज!

युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा से रिश्ता तलाक के बाद भी सुर्ख़ियों में हैं. अब क्रिकेटर की एक सोशल मीडिया पोस्ट को धनश्री पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है. जानिए आखिर क्या है मामला?

Published by Kavita Rajput

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) क्रिकेट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. युजवेंद्र ने इस स्टोरी के जरिए साफ तौर पर अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा को टारगेट किया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में युजवेंद्र ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले का स्क्रीनशॉट लगाया है जिसमें कहा गया है कि फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट पत्नियां अपने पति से एलिमनी की डिमांड नहीं कर सकती हैं. युजवेंद्र ने इस फैसले पर अपना कमेंट शेयर करते हुए लिखा है, मां कसम खाओ इस फैसले से नहीं पलटोगे. 

युजवेंद्र ने डिलीट कर दी पोस्ट 
युजवेंद्र ने हालांकि धनश्री को टारगेट करती इस पोस्ट को कुछ समय बाद डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक ये वायरल हो गई. बता दें कि इसी साल फरवरी में युजवेंद्र और धनश्री का तलाक हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युजवेंद्र ने धनश्री को तकरीबन 4 करोड़ रुपए की एलिमनी दी थी. एलिमनी लेने की वजह से धनश्री सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की गई थीं. तलाक की फाइनल सुनवाई वाले दिन खुद युजवेंद्र अपनी टी शर्ट पर एक मैसेज लिखकर आए थे जिससे ये साफ था कि वो धनश्री को एलिमनी देने के पक्ष में नहीं थे. उन्होंने अपनी टी शर्ट पर लिखा हुआ था-be your own sugar daddy.

Related Post

2020 में हुई थी शादी 
बता दें कि युजवेंद्र और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी. दोनों के रिश्ते में कुछ समय बाद ही दरार आ गई थी और ये अलग रहने लगे थे. आख़िरकार फरवरी 2025 में इन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. हाल ही में धनश्री रियलटी शो राइज एंड फॉल का हिस्सा बनी थीं जिसमें उन्होंने चहल पर शादी के दो महीने बाद ही चीटिंग करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने चहल को रंगे हाथों पकड़ लिया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026