Yo Yo Honey Singh Mumbai Show Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का हाल ही में मुंबई में कॉन्सर्ट हुआ था. इसी लाइव लॉन्सर्ट को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए उनके ‘माय स्टोरी वर्ल्ड टूर’ कॉन्सर्ट के बाद पुलिस ने नियमों के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज कर लिया है.
लेजर लाइट बनी मुसीबत
जानकारी के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान बिना अनुमति के लेजर लाइट का इस्तेमाल किया जा रहा था. यह जगह छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बेहद करीब है. इसी कारण यहां पहले से ही इस तरह के लाइट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया था. लेकिन, इसके बावजूद आयोजकों ने लेजर लाइट का इस्तेमाल किया. जिसके कारण एयर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर खतरा पैदा हो सकता है.
आयोजक कंपनी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
इस पूरे मामले में कॉन्सर्ट के आयोजक Tammanaaz Worldwide के इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने सुरक्षा नियमों और अनुमति की शर्तों का उल्लंघन किया है.
Nalanda Sheetla Mata Mandir: नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 लोगों की गई जान, कई घायल
20 हजार लोगों की भीड़
कॉन्सर्ट के लिए पुलिस को केवल 12 हजार लोगों के आने के जानकारी दी गई थी. लेकिन कार्यक्रम के दौरान करीब 18 हजार लोगों के भीड़ जुट गई. अचानक भीड़ बढ़ने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया. पुलिस को हालात संभालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
देशभर में चल रहा हनी सिंह का टूर
रैपर यो यो हनी सिंह ने अपना ये टूर मार्च से शुरू किया है. 28 मार्च को उनका दूसरा बड़ा कॉन्सर्ट मुंबई में हुआ था. अब इस टूर का अगला कॉन्सर्ट पुणे और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे.