Horror Movies of 2025: 6 हॉरर फिल्में जिन्होंने दर्शकों को दर्शकों को कांपने पर किया मजबूर, यहां देखें लिस्ट

2025 Horror Movies: इन फिल्मों ने लोककथाओं, सामाजिक संदेशों, माइथोलॉजी और मनोवैज्ञानिक डर को जोड़कर एक नया अनुभव दिया.

Published by Shubahm Srivastava

Horror Movies of 2025: साल 2025 भारतीय सिनेमा में हॉरर और रोमांच का साल साबित हुआ. इस दौरान हॉरर जॉनर ने न सिर्फ सिनेमाघरों में बल्कि OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. दर्शकों को केवल डराने तक सीमित न रहते हुए, इन फिल्मों ने लोककथाओं, सामाजिक संदेशों, माइथोलॉजी और मनोवैज्ञानिक डर को जोड़कर एक नया अनुभव दिया.

खास तौर पर साउथ इंडियन सिनेमा ने अपनी पारंपरिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों को हॉरर के साथ पिरोकर इस जॉनर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

छोरी 2

इस डरावने साल की शुरुआत 11 अप्रैल 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ‘छोरी 2’ से हुई. नुसरत भरूचा और सोहा अली खान स्टारर यह फिल्म पहले भाग की तरह ही अलौकिक और साइकोलॉजिकल हॉरर से भरपूर रही. बेटी को बचाने के लिए एक मां की संघर्षपूर्ण कहानी और सामाजिक संदेश ने इसे खास बनाया. फिल्म को हॉरर के साथ संवेदनशील मुद्दों को उठाने के लिए सराहा गया.

द भूतनी

इसके बाद 1 मई को सिनेमाघरों में आई ‘द भूतनी’, जो एक हॉरर-कॉमेडी थी. संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी स्टारर इस फिल्म में कॉलेज कैंपस और वर्जिन ट्री से जुड़ी भूतिया कहानी दिखाई गई. डर और कॉमेडी के मिश्रण ने दर्शकों को हल्का-फुल्का मनोरंजन दिया, हालांकि कई लोगों ने इसे हॉरर से ज्यादा कॉमेडी माना.

मां

27 जून को रिलीज हुई काजोल की फिल्म ‘मां’ एक माइथोलॉजिकल हॉरर थी. इसमें काजोल ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए देवी काली का रूप धारण करती है. गांव की लोककथाओं, डेमोनिक कर्स और मातृत्व की भावना के मेल ने फिल्म को प्रभावशाली बनाया. काजोल की दमदार एक्टिंग को खास तौर पर सराहा गया.

Related Post

डाइस इरा

हैलोवीन के मौके पर 31 अक्टूबर को मलयालम हॉरर थ्रिलर ‘डाइस इरा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. प्रणव मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने एक अमीर आर्किटेक्ट के जीवन में घटती सुपरनैचुरल घटनाओं को रोमांचक ढंग से दिखाया. बाद में 5 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के बाद यह साल की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में शामिल हो गई.

बारामूला

7 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आई ‘बारामूला’ ने हॉरर को इमोशनल गहराई दी. कश्मीर में बच्चों के गायब होने की जांच और एक पुलिस अधिकारी के घर से जुड़े रहस्यों ने दर्शकों को बांधे रखा. अलग कहानी और डरावने दृश्यों ने इसे खास बनाया.

इसके अलावा ‘थामा’ जैसी हॉरर-कॉमेडी ने भी 2025 में दर्शकों का दिल जीता. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म हल्के अंदाज में डर और मनोरंजन का संतुलन पेश करती है और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

कुल मिलाकर, 2025 ने साबित कर दिया कि हॉरर जॉनर भारतीय दर्शकों के बीच अब सिर्फ डर नहीं, बल्कि दमदार कहानी और विविधता के लिए भी पसंद किया जा रहा है.

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई जारी, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड; 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

डॉ. रस पाल कौर BAMS, आयुर्वेद विशेषज्ञ नई दिल्ली, अप्रैल 01: आज की आधुनिक जीवनशैली में महिलाओं में अनियमित…

April 1, 2026

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती पर करें ये चमत्कारी उपाय, हर संकट से मुक्ति दिलाएंगे संकटमोचक

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने और जीवन के…

April 1, 2026

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में अलर्ट, मंदिरों में बढ़ाई गई सेफटी

Delhi Temples Safety Alert: दिल्ली में आतंकी गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट है. हनुमान जयंती…

April 1, 2026

रियल्टी गुरुकुल का सफल शुभारंभ

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 01 अप्रैल: रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नई दिशा और संरचित विकास…

April 1, 2026

April Fool’s Day 2026: क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल, कब हुई थी शुरूआत,जानें इसके पीछे की वजह

April Fool's Day 2026: आज दुनिया भर में लोग अप्रैल फूल मना रहे हैं. आखिर…

April 1, 2026