‘ऋषि कपूर की नजायज औलाद?’ ससुर का ये राज सुन उड़ गए आलिया के होश!

Rishi Kapoor Viral Tweet: ट्विंकल खन्ना ने शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में ऋषि कपूर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया. शो पर गेस्ट के तौर पर आए वरुण और आलिया ने ये बात सुनी तो उनके होश फाख्ता हो गए.

Published by Shraddha Pandey

Rishi Kapoor With Dimple Kapadia: बॉलीवुड में कुछ खुलासे ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनकर आप हक्का-बक्का रह जाते हैं. हाल ही में शो “Too Much with Kajol and Twinkle” में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने शो में आईं आलिया भट्ट के भी होश उड़ा दिए. 

ट्विंकल ने बताया कि एक बार ऋषि कपूर ने उनके जन्मदिन पर ट्वीट किया था, जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया. ट्वीट में लिखा था, “तुम अपनी मां की पेट में थीं जब मैं तुम्हारी मां डिंपल के लिए गाना गाया करता था.”

जब अपने ही मजाक पर ऋषि कपूर को देनी पड़ी सफाई

सुनते ही लोग मजाक में ट्विंकल को ऋषि कपूर की “नजायज औलाद” कहने लगे. ट्विंकल हंसते हुए बताती हैं कि, “मैं तो बस चौंक गई थी, और लोग फटाफट कंफ्यूज हो गए. बाद में खुद ऋषि जी को ट्वीट कर इसपर सफाई देनी पड़ी.” यहीं से मजेदार मोड़ शुरू हुआ. आलिया भट्ट और वरुण धवन भी इस खुलासे को सुनकर हंसी नहीं रोक पाए. ट्विंकल ने आगे बताया कि ऋषि कपूर का ह्यूमर और उनकी सीधी बात हमेशा लोगों को चौंकाती थी, लेकिन अंत में हंसी के फव्वारे छोड़ जाती थी.

Related Post

ट्विंकल ने बताया कैसे थे ऋषि कपूर

उन्होंने कहा, “ऋषि जी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, असली जिंदगी में भी बहुत ह्यूमन थे. सेट पर या डिनर पर, उनके हर मजाक में इंसानियत झलकती थी. वो अचानक कोई चुटकुला बोल देते और पूरे माहौल को हल्का कर देते.” ट्विंकल ने यह भी साझा किया कि उनके साथ बिताए हर पल, चाहे शूटिंग के दौरान हो या निजी जिंदगी में, हमेशा यादगार रहे. और यही वजह है कि लोग आज भी ऋषि कपूर को उनकी फिल्में देखकर ही नहीं, बल्कि उनके बिंदास अंदाज, तेज बुद्धि और मजेदार किस्सों के लिए भी याद करते हैं.

राज कपूर और नरगिस की लव चाइल्ड

चौंकाने वाली बात तो ये है कि कई रिपोर्ट्स में ये तक कहा गया है कि राज कपूर और नरगिस की नाजायज औलाद हैं. यही वजह थी कि जब फिल्म बॉबी में ऋषि कपूर और डिंपल का एक किसिंग सीन तय किया गया. तो इसपर राज कपूर राजी नहीं हुए. क्योंकि, कहा जाता था कि ऋषि और डिंपल सौतेले भाई बहन हैं. हालांकि, इस पर किसी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन, अफवाहें खूब उड़ी हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026