The Kerala Story 2: 16 सीन्स कट होने के बाद फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

The Kerala Story 2: हाल ही में फिल्म द केरल स्टोरी-2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से रिलीज की इजाजत मिल गई है.

Published by sanskritij jaipuria

The Kerala Story 2: फिल्म The Kerala Story 2 Goes Beyond को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से रिलीज की अनुमति मिल गई है. हालांकि ये मंजूरी कई कट और बदलावों के बाद दी गई है. फिल्म को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है. इस बीच, फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई अभी भी जारी है.

करीब 16 बदलाव करने के निर्देश

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएफसी ने फिल्म में लगभग 16 कट या बदलाव करने को कहा था. खासतौर पर किस और रेप से जुड़े सीन्स को कम करने के आदेश दिए गए थे.

फिल्म में दिखाए गए किसिंग और रेप के सीन्स को लगभग 50 प्रतिशत तक कम किया गया. एक लिप-लॉक सीन को सात सेकंड छोटा किया गया, जबकि दुष्कर्म से जुड़े दृश्य में 20 सेकंड की कटौती की गई. इसके अलावा, एक महिला को थप्पड़ मारने और एक अन्य दृश्य में महिला के सिर पर वार करने वाले हिस्सों को भी दो-दो सेकंड कम किया गया.

बुलडोजर वाले दृश्य और संवाद में भी बदलाव

सीबीएफसी ने एक ऐसे दृश्य में भी बदलाव करने को कहा, जिसमें एक आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराते हुए दिखाया गया था. इसके साथ ही फिल्म के तीन डायलॉग में बदलाव किया गया और एक शब्द को म्यूट किया गया.

Related Post

डिस्क्लेमर और दस्तावेज जमा करने की शर्त

बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं को ये भी निर्देश दिया कि वे फिल्म की शुरुआत में ये साफ करें कि कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. ये डिस्क्लेमर पहले से तय समय से दो मिनट तीन सेकंड अधिक समय तक स्क्रीन पर दिखाया जाएगा और इसके साथ वॉयस ओवर भी होगा.

निर्माताओं से पूरी स्क्रिप्ट और संवादों की कॉपी भी जमा करने को कहा गया, साथ ही ये साबित करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट भी मांगे गए कि कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. इसके अलावा, फिल्म में एक नाबालिग कलाकार की कास्टिंग को लेकर सहमति पत्र भी बोर्ड को सौंपा गया.

16 फरवरी को मिला सर्टिफिकेट

सभी निर्देशों का पालन करने के बाद फिल्म को 16 फरवरी को सर्टिफिकेट जारी किया गया. फिल्म की कुल अवधि 131 मिनट 24 सेकंड यानी 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड है.

फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, इसकी रिलीज को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है और केरला हाई कोर्ट  फिल्म देखने के बाद अपना फैसला सुना सकता है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Asha Bhosle Health Updates: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती ने पोस्ट कर दी जानकारी; इलाज जारी

Asha Bhosle Health Updates: सिंगर आशा भोसलो को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया…

April 12, 2026

Aaj Ka Rashifal: रविवार को इन राशियों को होगा धनलाभ, जानें मेष से लेकर मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026:रविवार को ग्रहों के शुभ संयोग सिंह और मकर राशि…

April 12, 2026

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026