Sunny Deol Hits : वो 5 Blockbuster Movies जिन्होंने बनाया सनी को बॉलीवुड का ‘एंग्री यंग मैन’..!

Sunny Deol Movies : सनी देओल ने 90 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जैसे 'बॉर्डर' और 'जीत'. 2023 में 'गदर 2' से सफलता के बाद वे फिर से बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर लौट रहे हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Sunny Deol Movies : बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने 2023 में अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के साथ फिर एक बार लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. इस सफलता को कायम रखने के लिए वे लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. फिलहाल उनके पास तीन बड़ी फिल्में ‘लाहौर 1947’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘रामायण’ हैं, जिनके जरिए वे फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना चाहते हैं. लेकिन सनी देओल की कहानी सिर्फ आज की ही नहीं, बल्कि 80 और 90 के दशक की भी है, जब उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपना डंका बजाया था.

सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उन्होंने अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की. 90 के दशक तक सनी ने खुद को एक सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर लिया था. खास बात ये है कि 1996 और 1997 के बीच उन्होंने लगातार पांच बड़ी हिट फिल्में दीं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली रहीं.

‘जीत’, ‘घातक’ और ‘अजय’: लगातार हिट की कड़ी

सनी देओल की ये सफलता 1996 में फिल्म ‘जीत’ से शुरू हुई. राज कंवर निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान, अमरीश पुरी और करिश्मा कपूर भी थे यह फिल्म सुपरहिट रही और लोगों ने खूब पसंद किया. इसी साल नवंबर में आई फिल्म ‘घातक’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया. मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ सनी की जोड़ी ने फिल्म को खास बनाया. फिर दिसंबर में रिलीज हुई ‘अजय’ भी लोगों की पसंद बनी और इसे भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

Related Post

‘जिद्दी’ और ‘बॉर्डर’: खास मुकाम

अप्रैल 1997 में आई फिल्म ‘जिद्दी’ ने सनी देओल और रवीना टंडन की जोड़ी से दर्शकों का मनोरंजन किया. ये फिल्म भी सफल रही. लेकिन असली धमाका हुआ ‘बॉर्डर’ के साथ, जो जून 1997 में रिलीज हुई. ये फिल्म भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर साबित हुई.‘बॉर्डर’ ने कई रिकॉर्ड तोड़े और आज भी इसे बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जाता है.

आज की चुनौतियां और भविष्य की उम्मीदें

सनी देओल ने अपने करियर में कभी भी सफलता को आराम से नहीं लिया.‘गदर 2’ के बाद वे फिर से बड़े बजट की फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं. ‘लाहौर 1947’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्में दर्शाती हैं कि सनी देओल ने अभी भी अपनी पुरानी ऊर्जा और जुनून को बरकरार रखा है. बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम की चमक बनाए रखने के लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं.

सनी देओल की कहानी उन एक्टर्स के लिए प्रेरणा है, जो लगातार मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. उनके पुराने और नए दोनों दौर की फिल्में दर्शाती हैं कि वे बॉलीवुड के एक मजबूत और भरोसेमंद सितारे हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026