राजामौली ने भगवान हनुमान पर उतारा गुस्सा, भरे इवेंट में कह दिया कुछ ऐसा जिससे फैंस भी चौंक गए

15 नवंबर को हैदराबाद में राजामौली की अगली फिल्म वाराणसी की लॉन्चिंग हुई. इवेंट के दौरान काफी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा जिससे फैंस को घंटों इंतजार भी करना पड़ा.

Published by Kavita Rajput

आरआरआर और बाहुबली जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli)ने अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी के लॉन्च इवेंट पर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे सब हैरत में पड़ गए हैं. अपनी फिल्मों में हिंदू माइथोलॉजी को प्रमुखता से दिखाने वाले राजामौली ने कह दिया है कि उन्हें भगवान में विश्वास नहीं है और वो नास्तिक हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने भगवान हनुमान पर भी सवाल उठाए जिससे फैंस गुस्से में आ गए हैं. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 15 नवंबर को हैदराबाद में राजामौली की अगली फिल्म वाराणसी की लॉन्चिंग हुई. इवेंट के दौरान काफी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा जिससे फैंस को घंटों इंतजार भी करना पड़ा. इवेंट देर से शुरू होने की वजह से राजामौली ने वहां मौजूद फैंस से माफ़ी मांगी और कहा, मुझे भगवान में ज्यादा विश्वास नहीं है. मेरे पिता पहले आए थे और कहा था कि भगवान हनुमान मेरे पीछे हैं और मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं.’ फिल्ममेकर ने कहा,’ जैसे ही उन्होंने यह कहा… मुझे गुस्सा आ गया. क्या वह इसी तरह मेरा मार्गदर्शन करता है?’

Related Post

बीवी करती है हनुमान जी से बात

राजामौली ने आगे कहा,’मेरी पत्नी हनुमान जी की बेहद बड़ी भक्त हैं. वह उनसे ऐसे बात करती हैं जैसे वे उनके दोस्त हों. इस बात को लेकर मैं एक बार उन पर गुस्सा भी हुआ था. देखते हैं क्या होता है. इवेंट में तकनीकी समस्या सुलझने के बाद फिल्म की पहली झलक दिखाई गई लेकिन राजामौली की ये बात सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी आलोचना की.

एक यूजर ने कहा, राजामौली की ये बात सुनकर धक्का लगा. वो कह रहे हैं कि वो भगवान में यकीन नहीं करते तो वाराणसी जैसा टाइटल क्यों और फिल्मों में फिर पौराणिक किरदार क्यों हैं? क्या उन्हें समझ नहीं आ रहा कि लोग इन बातों से हर्ट होंगे?इतने बड़े कद के व्यक्ति के मुंह से ये बातें शोभा नहीं देती हैं. एक यूजर ने कहा, चलिए मान लेते हैं कि राजामौली ने नास्तिक होने का झूठ बोला लेकिन इसमें गलत क्या है? वो किसी कम्युनिटी को टारगेट नहीं कर रहे, वह केवल हिंदू पौराणिक किरदारों से अपनी फिल्मों में इंस्पिरेशन ले रहे हैं तो लेफ्टिस्ट को आखिर क्या बात खटक रही है.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026