बिना काम बॉलीवुड में कैसे सर्वाइव करती हो? ट्रोलर ने पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

ट्रोलर ने सिंगर सोफी चौधरी के करियर पर ही सवाल उठा दिया था जिसका उन्होंने करारा जवाब देकर मुंह बंद कर दिया.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने ने हाल ही में सोशल मीडिया ट्रोलर की जमकर क्लास लगाई. इस ट्रोलर ने सिंगर सोफी के करियर पर ही सवाल उठा दिया था जिसका उन्होंने करारा जवाब देकर मुंह बंद कर दिया. दरअसल, हाल ही में सोफी ने इंटरनेशनल सिंगर जेनिफर लोपेज़ के साथ एक बैकस्टेज फोटो शेयर की थी. ये फोटो अरबपति बिजनेसमैन की बेटी नेत्रा मंटेना की उदयपुर में हुई शाही शादी में खींची गई थी. इस शाही शादी में सोफी ने भी परफॉर्म किया था. 

बिना काम बॉलीवुड में कैसे सर्वाइव करती हो?

Related Post

सोफी ने सोशल मीडिया पर जेनिफर के साथ फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफ में एक नोट लिखा. सोफी की इस पोस्ट को देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने जेनिफर के ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाते हुए उसे घटिया बताया जिसपर सोफी ने जेनिफर का स्टेज पर परफॉर्म करते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जेनिफर 20 साल के परफॉर्मर्स से कहीं ज्यादा बेटर लग रही हैं, अगर उन्हें ऐसी ड्रेस को कैरी करने में दिक्कत नहीं और उनके फैंस को परेशानी नहीं तो आपको क्या पड़ी है?  इसके बाद यूजर ने सोफी के करियर पर ही सवाल उठाते हुए लिखा, यार सोफी मुझे आज तक नहीं समझ आया कि बिना काम के, न फिल्म, न वेब शो और न कोई गाने के आप बॉलीवुड में सरवाइव कैसे कर पाईं हैं? 

सोफी ने दिया करारा जवाब

सोफी ने तुरंत यूजर को सबक सिखाते हुए लिखा, लाइव शो मार्केट के जरिए. मैं पिछले 17 सालों में कॉर्पोरेट और वेडिंग शोज में सबसे बिजी सिंगर परफॉर्मर रही हूं, और मैं लाइव इवेंट्स के लिए नंबर 1 फीमेल होस्ट हूं. आप मुझे स्क्रीन पर नहीं देखते, इसका मतलब ये नहीं कि मैंने कहीं और मुकाम नहीं बनाया है. इंडिया में जब तक आप टॉप 10 एक्ट्रेसेस में नहीं हो, तब तक आप पैसे नहीं कमा सकते और मैंने ये बात बहुत पहले ही समझ ली थी और मैं इसके लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026