Smriti Mandhana के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, पलाश मुच्छल से शादी पर अब भी है सस्पेंस

23 नवंबर को स्मृति और पलाश की शादी स्मृति के होमटाउन सांगली में होनी थी लेकिन ये एनमौके पर टाल दी गई. शादी पोस्टपोन करने की वजह स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ना बताई गई.

Published by Kavita Rajput

इंडियन वुमन टीम की क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की शादी को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही हैं. इस बीच एक नया अपडेट सामने आया है. स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति के पिता को 25 नवंबर को सांगली (महाराष्ट्र)के सर्वहित अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक, श्रीनिवास मंधाना की हालत अब बेहतर से काफी बेहतर है और वो खतरे से बाहर हैं. डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोग्राफी की है और उन्हें कोई ब्लॉकेज देखने को नहीं मिले हैं जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है. 

23 नवंबर को हुए थे भर्ती

Related Post

बता दें कि 23 नवंबर को स्मृति और पलाश की शादी स्मृति के होमटाउन सांगली में होनी थी लेकिन ये एनमौके पर टाल दी गई. शादी पोस्टपोन करने की वजह स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ना बताई गई. कहा गया कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आ गया था जिससे आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और शादी रोक दी गई. अब जब स्मृति के पिता ठीक होकर घर वापस आ गए हैं लेकिन स्मृति की शादी अभी भी होल्ड पर ही बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी परिवार की ओर से कोई नई वेडिंग डेट सामने नहीं आई है. बता दें कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के एक दिन बाद पलाश मुच्छल की तबीयत भी बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें भी सांगली में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. पलाश की मां ने कहा था कि पलाश स्मृति के पिता के काफी क्लोज हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने पर वह इतना रोए कि उनकी भी तबीयत बिगड़ गई. पलाश की मां ने कहा था कि सब नॉर्मल है लेकिन स्ट्रेस बहुत है. 

पलाश पर लग रहे चीटिंग के आरोप

शादी पोस्टपोन होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर पलाश को लेकर कई दावे किया जा रहे हैं. उनकी कुछ लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हुए चैट वायरल हो गई हैं. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि पलाश ने शादी से कुछ दिन पहले स्मृति को चीट किया और एक लड़की को किस करते पकड़े गए जिसकी वजह से शादी तोड़ दी गई है. सच्चाई क्या है? ये आने वाला वक्त ही बताएगा.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026