Shraddha Kapoor और Nora Fatehi के जुड़े ड्रग्स पार्टीज से तार! दाऊद इब्राहिम सिंडिकेट जांच में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम

श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही समेत कई बॉलीवुड हस्तियों का नाम अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की ड्रग पार्टियों से जुड़ा है. मुंबई पुलिस के एंटी नार्कोटिक्स सेल ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है.

Published by Prachi Tandon

Bollywood Drugs Controversies: अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊड इब्राहिम की ड्रग पार्टियों से जुड़ी एक जांच में कई बॉलीवुड हस्तियों का नाम सामने आया है. जांच में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, नोरा फतेही (Nora Fatehi) समेत कई बॉलीवुड सितारों के नाम हैं. मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है जिसमें बताया जा रहा है कि इसे ड्रग माफिया सलीम डोला चला रहा था, जिसे दाऊद इब्राहिम का सहयोगी माना जाता है.

श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही समेत कई का ड्रग्स पार्टीज से कनेक्शन

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम डोला दुबई से ड्रग्स सिंडीकेट ऑपरेट कर रहा था. सलीम का बेटा ताहिर डोला जिसे UAE से अगस्त में पकड़ा गया था उसने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. रिपोर्ट की मानें तो ताहिर ने दावा किया है कि कई बॉलीवुड एक्टर्स, मॉडल्स, रैपर्स, फिल्ममेकर और दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार भारत और विदेशों में उसकी आयोजित ड्रग पार्टीज में शामिल हुए हैं. इतना ही नहीं डॉक्यूमेंट में यह भी कहा गया है कि नोरा फतेही (Nora Fatehi Controversy), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor News) और उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, जिशान सिद्दीकी, ओरी (Orry) उर्फ ओरहान, अब्बास मस्तान, रैपर लोका समेत कई लोगों के साथ ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया है.

पुलिस करेगी श्रद्धा समेत सभी सेलेब्स से पूछताछ!

रिपोर्ट की मानें तो मुंबई क्राइम ब्रांच इन सभी एक्टर्स और दूसरे सेलेब्स जिनका इस केस से नाम जुड़ रहा है उन्हें समन भेजेगी और पूछताछ के लिए बुलाएगी. हालांकि, यह साफ कर दें कि ड्रग्स पार्टीज और सिंडिकेट से किसी भी तरह के कनेक्शन पर श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही या किसी भी सेलिब्रिटी की टीम की तरफ से किसी भी तरह का स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. हालांकि, इस मामले पर आगे क्या होता है इसकी भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Related Post

ये भी पढ़ें: 2 महीने से नहीं दी फीस…Karisma Kapoor के बच्चों की बात पर दिल्ली HC की फटकार, कहा- मेलोड्रामा नहीं चाहिए

दिलचस्प बात यह है कि साल 2017 में रिलीज हुई एक फिल्म में श्रद्धा कपूर ने दाऊद इब्राहिम की छोटी बहन हसीना पारकर का किरदार निभाया था. वहीं, एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ कपूर को फिल्म में दाऊद इब्राहिम के किरदार में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें: असलियत काफी अलग…स्पिरिट, कल्कि 2 से बाहर होने के बाद Deepika Padukone ने कह डाली ऐसी बात

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026