8 महीने की प्रेग्नेंट थी पत्नी, भाई ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी धमकी, रीना रॉय से शादी करो नहीं तो…

रीना शत्रुघ्न से शादी करके अपना घर बसाना चाहती थीं लेकिन शत्रुघ्न शादीशुदा होने के चलते ऐसा नहीं कर पाए और दोनों का रिश्ता टूट गया.

Published by Kavita Rajput

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपने ज़माने के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते थे. एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्ख़ियों में रहे हैं. शादीशुदा होते हुए भी उनका नाम एक्ट्रेस रीना रॉय से जुड़ा था. रीना शत्रुघ्न से शादी करके अपना घर बसाना चाहती थीं लेकिन शत्रुघ्न शादीशुदा होने के चलते ऐसा नहीं कर पाए और दोनों का रिश्ता टूट गया. अपनी बायोग्राफीएनिथिंग बट खामोश’ में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है. इतना ही नहीं, उन्होंने एक चौंकाने वाला किस्सा भी शेयर किया है.

भाई ने दी धमकी, रीना से शादी करो नहीं तो…

शत्रुघ्न ने बताया है कि 1980 के आसपास हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी के बाद उनके भाई राम ने उन्हें रीना से शादी करने का अल्टीमेटम दे दिया था. वो चाहते थे कि जिस तरह धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा से शादी की, शत्रुघ्न सिन्हा भी ऐसा ही करें और रीना को अपनी दूसरी बीवी का दर्जा दें. शत्रुघ्न ने बताया कि 1983 में उनके छोटे भाई राम ने उन्हें रीना से शादी करने की बात कही. ये तब हुआ जब शत्रुघ्न सिन्हा की वाइफ पूनम आठ महीने की प्रेग्नेंट थीं और उनके ट्विन्स बेटों लव और कुश का जन्म होने वाला था.शत्रुघ्न ने कहा कि उनके भाई राम रीना के घर पर इस बात पर अड़ गए उर धमकी देते हुए कहा कि वो एक्ट्रेस से तुरंत शादी करें, नहीं तो पूरी दुनिया के सामने उनके रिश्ते की पोल खोल देंगे

Related Post

राम सिन्हा ने एक लैटर भी लिखा था जिसमें उन्होंने रीना और शत्रुघ्न के रिश्ते के बारे में सारी बातें लिखी थीं. वह यह लैटर शत्रुघ्न के करीबियों और पूरे परिवार को भेजने की फ़िराक में थे लेकिन गनीमत से इस लैटर की भनक शत्रुघ्न सिन्हा के सेक्रेटरी पवन कुमार को लग गई और उन्होंने पूरी स्थिति को संभाल लिया और आउटडोर शूटिंग कर रहे एक्टर को बता दिया. पवन कुमार ने मामले में इंटरफेयर किया और इस तरह पूनम से शत्रुघ्न की शादी बच पाई. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर से हुई शादी

शत्रुघ्न सिन्हा से शादी का सपना पूरा न होते देख रीना रॉय ने कुछ समय बाद ही पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली और पाकिस्तान शिफ्ट हो गई थीं. शादी के बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था लेकिन ये शादी नहीं टिकी और मोहसिन से तलाक के बाद वह इंडिया लौट आईं.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026