Samantha-Raj Nidimoru Net Worth: सामंथा या राज निदिमोरू? कौन है ज्यादा अमीर, नेटवर्थ जान हैरान रह जाएंगे!

सामंथा ने सोशल मीडिया पर राज के साथ अपनी दूसरी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  आइए आपको बताते हैं इन दोनों की नेटवर्थ के बारे में...

Published by Kavita Rajput

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) से शादी कर ली है. 1 दिसंबर को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है. सामंथा ने सोशल मीडिया पर राज के साथ अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें वो लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

कौन हैं राज निदिमोरू?

Related Post

राज फेमस डायरेक्टर हैं. उन्होंने अपने राइटिंग पार्टनर डीके के साथ मिलकर सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन का डायरेक्शन किया है. फैमिली मैन के सेकंड सीजन में सामंथा ने भी अहम् किरदार निभाया था. इसी दौरान राज की उनसे मुलाकात हुई थी और अब उनका रिश्ता शादी में बदल चुका है. राज और डीके ने 2002 से अपनी पार्टनरशिप में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. उनकी पहली शोर्ट फिल्म शादी थी. इसके बाद उन्होंने कई पॉपुलर शोज और फिल्में बनाई लेकिन ‘द फैमिली मैन’ सबसे बड़ी हिट साबित हुई और राज-डीके पॉपुलर हो गए.

कितनी है राज-सामंथा की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज की नेटवर्थ तकरीबन 80 से 85 करोड़ के बीच है. वहीं, सामंथा की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ के आसपास है. वह एक फिल्म की तकरीबन 3 से 5 करोड़ तक की फीस चार्ज करती हैं. इस लिहाज से देखा जाये तो सामंथा राज से ज्यादा अमीर हैं. बता दें कि सामंथा और राज, दोनों की ही ये दूसरी शादी है. सामंथा ने 2021 में एक्टर नाग चैतन्य से तलाक ले लिया था. वहीं, 2022 में राज का भी पत्नी श्यामली डे से तलाक हो गया था. राज सामंथा से 12 साल बड़े हैं.   

Kavita Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026