हीरोइन ने पहनी ऐसी ड्रेस, देख Salman Khan का ठनका माथा, बोले- जितना…

सलमान खान (Salman Khan) सिर्फ अपने दमदार किरदारों और फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्मों के सेट पर स्ट्रिक्ट रूल्स के लिए भी जाने जाते हैं।

Published by Kavita Rajput

Salman Khan strict rules on set: सलमान खान (Salman Khan) सिर्फ अपने दमदार किरदारों और फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्मों के सेट पर स्ट्रिक्ट रूल्स के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं, मगर इसी बीच उनकी को-स्टार डेजी शाह (Daisy Shah) ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। डेजी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया और बताया कि महिलाओं के लिए सलमान की फिल्मों के सेट पर क्या नियम कायदे हैं जिन्हें फॉलो करना जरुरी है, नहीं तो भाईजान को गुस्सा आते देर नहीं लगती है। चलिए आपको बताते हैं डेजी ने क्या-क्या कहा…

सेट पर हीरोइनों की ड्रेसिंग को लेकर हैं खास रुल
सलमान के साथ फिल्म जय हो में काम कर चुकीं डेजी ने बताया कि सलमान सेट पर अपनी हीरोइनों की सुरक्षा और ड्रेसिंग सेंस पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। सलमान मानते हैं कि लड़कियों को फिल्मों में शोपीस की तरह नहीं दिखाया जाना चाहिए, वो जितनी ढकी हुई रहेंगी, उतनी ही सुंदर दिखाई देंगी।

Related Post

A post shared by Daisy Shah (@shahdaisy)

जब सलमान बोले-उसे कंबल से ढक दो
डेजी ने इंटरव्यू में एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा, फिल्म जय हो के एक सीन में मुझे नाइट ड्रेस पहननी थी। सलमान को वह ड्रेस थोड़ी अजीब और छोटी लगी। उन्होंने मुझे देखकर क्रू मेंबर से तुरंत कहा – ‘इसे कंबल से ढक दो।’ बस फिर क्या, ड्रेस के ऊपर कंबल डाल दिया गया। डेजी ने आगे ये भी कहा कि लोगों को सलमान के ये रुल कुछ अजीब लग सकते हैं लेकिन इसके पीछे उनका मकसद केवल को-एक्ट्रेसेस के लिए सेफ माहौल और उन्हें पूरी इज्जत देने का ही है। 

पलक तिवारी ने भी किया था खुलासा
डेजी से पहले एक्ट्रेस पलक तिवारी ने भी सलमान के नियम कायदों के बारे में एक इंटरव्यू में बात की थी। पलक ने सलमान की फिल्म अंतिम में काम किया था। पलक ने कहा था, सेट पर सलमान सर का रुल था कि जो भी लड़की सेट पर मौजूद हो, उसकी ड्रेस की नेकलाइन बहुत ज्यादा नीचे न हो। सलमान चाहते थे कि खासकर फिल्मों में उनकी हीरोइनें सभ्य और ढकी हुई दिखें।

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026

Aurangabad News: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से पहले करंट लगने से गई युवक की जान; परिवार में मची चीख-पुकार

Tilak ceremony tragedy: परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था.…

April 20, 2026