‘मनगढंत झूठ बंद करो-काम करो!’, दबंग डायरेक्टर के आरोपों का सलमान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Salman Khan On Abhinav Kashyap: सलमान खान ने अभिनव कश्यप के आरोपों पर पलटवार किया. बिग बॉस के वीकेंड का वार में सलमान ने दमदार अंदाज में कहा कि लोग बस झूठ फैला रहे हैं, अपने काम पर ध्यान नहीं दें रहे.

Published by Shraddha Pandey

Abhinav Kashyap Allegations: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) पर तीखा हमला किया. सबको याद है, अभिनव ने एक पॉडकास्ट में सलमान पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने ‘दबंग’ की शूटिंग और निर्देशन में दखल दिया और फिल्म का सारा क्रेडिट खुद ले लिया. इस पर सलमान ने बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में उनके आरोपों का जवाब दिया है.

सलमान ने साफ कहा, “कुछ लोग बस बैठे-बैठे बातें बना रहे हैं क्योंकि उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है. ऐसे लोग पॉडकास्ट में आकर झूठ बोलते हैं.” सलमान ने फैंस से भी अपील की कि नकारात्मकता में न फंसे और अपने काम पर फोकस करें. सोशल मीडिया पर ये क्लिप खूब वायरल हो रहा है.

सलमान के समर्थन में उतरे फैंस

Related Post

सलमान के इस बयान के बाद हर तरफ हलचल मच गई. फैंस सलमान के समर्थन में उतर आए और कह रहे हैं कि “सलमान हमेशा सही हैं, काम करो और कमेंट्स मत करो.” वहीं, कुछ लोगों ने अभिनव के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पॉडकास्ट पर जो कुछ भी कहा गया है, वो जरूरी नहीं कि पूरी सच्चाई हो.

अभिनव कश्यप ने सलीम खान पर भी मढ़े कई आरोप

इस पूरे विवाद ने बॉलीवुड में एक बार फिर से हलचल मचा दी है. सलमान का सीधा, दमदार अंदाज और अभिनव के आरोपों का टकराव, दोनों ने मिलकर फैंस के बीच सोशल मीडिया पर नया हंगामा खड़ा कर दिया. बता दें अभिनव कश्यप ने इसके अलावा भी सलमान खान की पूरी फैमिली को अपशब्द कहा है. उनका कहना है कि ये पूरा परिवार बॉलीवुड पर कब्जा कर के बैठा है और अपनी दादागिरी चलाता है. यही नहीं, उन्होंने सलमान के पिता सलीम खान के बारे में भी खूब उल्टा सीधा बोला है. हालांकि, अब लंबे वक्त बाद सलमान का रिएक्शन इस मामले में काफी बड़ी भूमिका निभा रहा है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026