मेरे साथ किसिंग सीन की रिहर्सल करो-जब डायरेक्टर ने सलमान की हीरोइन से की ओछी हरकत, जानें क्या हुआ आगे?

बॉलीवुड में सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेसेस भी कास्टिंग काउच से नहीं बच पाई हैं. इन्हें भी काम के बदले सेक्सुअल फेवर्स के लिए अप्रोच किया गया था.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड में आई लगभग हर दूसरी एक्ट्रेस कास्टिंग काउच जैसे बुरे अनुभवों का जिक्र करती है. इस लिस्ट में एक्ट्रेस ज़रीन खान (Zareen Khan) का नाम भी शामिल है. ज़रीन ने सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था. एक इंटरव्यू में ज़रीन ने खुलासा किया था कि उन्हें करियर में एक नहीं बल्कि दो बार कास्टिंग काउच जैसे अनुभव हुए. 

किसिंग सीन की रिहर्सल को कहा
ज़रीन ने ये भी बताया कि ये घटनाएं उनके साथ तब हुई थीं जब वह अपने स्ट्रगलिंग दौर में थीं और काम की तलाश में थीं. ज़रीन के मुताबिक उन्हें एक बार डायरेक्टर ने अपने साथ एक किसिंग सीन रिहर्स करने के लिए कहा था ताकि वह झिझक छोड़ पाएं और अच्छे से एक्टिंग कर पायें. ज़रीन ने कहा, जब उस डायरेक्टर ने ऐसी डिमांड रखी तो मैंने कहा, क्या? मैं रिहर्सल में कोई किसिंग सीन नहीं करने वाली हूं. ज़रीन ने एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक और शख्स ने उनके साथ दोस्ती से ज्यादा बात बढ़ाने के लिए कहा था ताकि वह उनके लिए कुछ प्रोजेक्ट्स में काम की संभावना तलाश पाए. ज़रीन ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था और कास्टिंग काउच से बच गई थीं. 

Related Post

फ्लॉप रहा एक्टिंग करियर 
सलमान खान के साथ फिल्म वीर में डेब्यू करने के बावजूद ज़रीन का एक्टिंग करियर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया. उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन ये सब पिट गईं. फिल्म हेट स्टोरी 2 में ज़रीन ने बोल्ड अवतार भी दिखाया लेकिन ये भी काम नहीं आया और ज़रीन को फिल्मों में खास मुकाम हासिल नहीं हो पाया. उनपर करियर के शुरुआत से ही कटरीना कैफ की हमशक्ल होने का ठप्पा लग गया जिससे वो कभी उबर नहीं पाईं और नतीजतन उन्हें ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हुई. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026