सैफ अली खान के बेटे की निकल गई हेकड़ी, दो फिल्में पिटते ही चूर-चूर हुआ घमंड!

23 साल के इब्राहिम अली खान ने बड़े जोर शोर से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ गया है कि फिल्मों में एक्टिंग की डगर सीधी नहीं है.

Published by Kavita Rajput

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के लिए बॉलीवुड जर्नी अब तक कुछ खास नहीं रही है. उनकी दो फिल्में ओटीटी पर रिलीज़ हुई हैं और इन दोनों को ही कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. इब्राहिम इस बात से चिंतित हैं और उन्हें लग रहा है कि उन्होंने फिल्मों में कदम रखने में शायद जल्दबाजी कर दी है. 

मैंने फिल्मों को हल्के में लिया: इब्राहिम
एक इंटरव्यू में इब्राहिम ने अपनी फ़िल्मी जर्नी पर बात की है. उन्होंने कहा, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैंने बॉलीवुड में कदम रखने के चांस को हल्के में ले लिया लेकिन मैंने ये जरुर सोचा था कि ‘हो जाएगा’. बेशक मैं मेहनत कर रहा था और अब भी मैं अपने स्पीच इश्यू पर काफी मेहनत कर रहा हूं. लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि मैंने उन फिल्मों को करने में जल्दबाजी कर दी. मैं 21 साल का था जब मैंने शूटिंग शुरू कर दी थी, अब मुझे लगता है कि 26,27 या 28 तक ठीक रहता, मुझे तब तक समझ आ जाती कि आगे क्या होने वाला है. 

Related Post

‘नादानियां’ से किया था डेब्यू 
बता दें कि इब्राहिम ने इसी साल की शुरुआत में फिल्म ‘नादानियां’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में बोनी कपूर की बेटी ख़ुशी कपूर उनके अपोजिट कास्ट की गई थीं. इसके बाद इब्राहिम सरजमीं में नज़र आए जिसमें काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स थे लेकिन इन दोनों ही फिल्मों में इब्राहिम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. इब्राहिम अभी 23 साल के हैं. फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026