सरेआम एक्टर की उतारी पैंट, लड़की को Kiss…MMS लीक ने बर्बाद कर दिया एक्ट्रेस का करियर!

Bollywood Controversies: बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने विवादों के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर लिया था. विवाद भी कोई छोटे-मोटे नहीं, सरेआम एक्टर की पैंट उतारने जैसे रहे हैं.

Published by Prachi Tandon

Riya Sen Controversy: बॉलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेसेस ऐसे होते हैं जिन्हें मेहनत के दम पर नाम और पहचान लेते हैं. लेकिन, लंबे समय तक उसे कायम नहीं रख पाते हैं. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनके कुछ विवादों ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है. यह एक्ट्रेस और कोई नहीं, बल्कि रिया सेन (Riya Sen) हैं. रिया सेन ने अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंच कुछ ऐसी गलतियां कर दीं जो शायद उन्हें नहीं करनी चाहिए थीं. 

एक्ट्रेस ने उतार दी थी को-एक्टर की सरेआम पैंट!

बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वालीं एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen News) की फिल्मों से ज्यादा उनके विवाद सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं. जिनमें से एक यह भी है कि रिया ने बिना एक्टर की मर्जी के उसकी सरेआम पैंट उतार दी थी. दरअसल, एक्टर निशांत मलखानी ने रिया सेन पर आरोप लगाया था और एक इंटरव्यू में बताया था कि रागिनी एमएमएस रिटर्न (Ragini MMS Return) की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने उनकी पैंट सबके सामने उतार दी थी. इतना ही नहीं, पैंट उतारने के साथ ही रिया ने कहा था कि महिलाएं उन्हें ऐसा ही देखना पसंद करेंगी. 

निशांत मलखानी का कहना था कि अपने साथ हुई इस हरकत की वजह से वह शॉक हो गए थे और यह सब तब हुआ जब फिल्म का लव मेकिंग सीन शूट हो रहा था. 

पार्टी में किया लड़की को Kiss

Related Post

A post shared by Riyaa Senn (@riyasendv)

रिया सेन (Riya Sen Movies) का सिर्फ पैंट उतारने वाला विवाद नहीं, बल्कि एक पार्टी में लड़की को Kiss करने वाला मामला भी खूब सुर्खियों का हिस्सा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया का एक पार्टी का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने एक लड़की को किस कर दिया था, जिसपर खूब कोहराम मचा था. बता दें, एक्ट्रेस का किसिंग वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था. जिसकी तस्वीरें आज भी देखने को मिल जाती हैं. 

रिया सेन का लीक हुआ था MMS

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2005 में रिया सेन (Riya Sen Photos) का रुमर्ड बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल के साथ एमएमएस भी लीक हो गया था. प्राइवेट वीडियो सामने आने के बाद रिया सेन को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें हुई थीं. कहा जाता है कि इसके बाद रिया सेन को फिल्में मिलना बंद हो गईं और उनका करियर भी अर्श से फर्श पर आ गया. 

Prachi Tandon

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026