पल्लू पकड़ कमर हिलाती दिखीं Janhvi Kapoor, Ram Charan की फिल्म Peddi से पहला गाना रिलीज

Janhvi Kapoor Movie: जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म पेड्डी का पहला गाना रिलीज हो गया है. पेड्डी के गाने चिकरी में राम चरण का स्वैग और स्टाइल वाला डांस और जाह्नवी की अदाओं का जलवा देखने को मिल रहा है.

Published by Prachi Tandon

Janhvi Kapoor and Ram Charan Chikri Song Out: दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर बिल्कुल अपनी मां के नक्शे-कदम पर चल रही हैं. वह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्में भी जमकर कर रही हैं. जूनियर एनटीआर के साथ देवरा करने के बाद अब जाह्नवी कपूर जल्द ही राम चरण की फिल्म पेड्डी में भी दिखाई देने वाली हैं. साउथ मेगास्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी से हाल ही में पहला गाना चिकरी रिलीज कर दिया गया है. चिकरी गाना आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है और फिल्मी फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन्स भी देना शुरू कर दिया है. 

जाह्नवी-राम की फिल्म का पहला गाना रिलीज

राम चरण ने जाह्नवी कपूर के साथ अपनी फिल्म का पहला गाना सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है. वीडियो सॉन्ग में जाह्नवी कपूर की अदाओं का जलवा देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस सफेद साड़ी का पल्लू हवा में उड़ाती हुईं दिखाई दे रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ राम चरण का स्टाइल ही नहीं, डांस स्टेप्स देख लोगों की नजरें अटक रही हैं. 

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी के गाने चिकरी को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया गया है. हिंदी भाषा में गाना मोहित चौहान ने गाया है और लिरिक्स लिखने का काम रकीब आलम ने किया है. बता दें, यह गाना ए आर रहमान म्यूजिकल का है.

श्रीलंका में रिलीज हुआ है पेड्डी फिल्म का गाना

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी का चिकरी गाना श्रीलंका में शूट है. यही वजह है कि फिल्म के वीडियो क्लिप में एक से बढ़कर एक नेचुरल सीन्स देखने को मिल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म की 60 परसेंट शूटिंग पूरी हो गई है और जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है.

Related Post

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif बनीं मम्मी, Vicky के घर आया ‘बेबी कौशल’

कब रिलीज होगी जाह्नवी-राम चरण की फिल्म?

पेड्डी फिल्म का ग्लोबल रिलीज 27 मार्च 2026 के लिए शेड्यूल है. इस फिल्म में मेगा पावर स्टार राम चरण, जाह्नवी कपूर के साथ शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा दिखाई देंगे. बता दें, फिल्म का डायरेक्शन बुची बाबू सना कर रहे हैं. वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकाता सतिश किलारू और ईशान सक्सेना कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: The Girlfriend X Review: प्यार में ‘कंफ्यूज’ रश्मिका की फिल्म है कैसी? द गर्लफ्रेंड की टिकट बुक करने से पहले जान लें लोगों की राय

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026