Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल से राजपाल यादव बाहर आएंगे या नहीं, कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Rajpal Yadav In Jail | Rajpal Yadav Case | Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट मामले में आज कोर्ट जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाला है. तिहाड़ जेल में बंद एक्टर की मदद के लिए तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आ चुके हैं. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (FWICE) ने भी मदद की अपील की है.

Published by Preeti Rajput

Rajpal Yadav In Jail | Rajpal Yadav Case | Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक्‍टर राजपाल यादव को गुरुवार को जमानत नहीं दी है. चेक बाउंस केस की सुनवाई दोपहर को 2:30 बजे दोबारा शुरू हुई तो जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने एक्‍टर के वकील के अनुरोध पर जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक टाल दी है. अदलात ने साफ शब्‍दों में कहा कि ‘आप जेल इसलिए गए, क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया है.’ कुल मिलाकर फ‍िलहाल राजपाल यादव को चार रातें और त‍िहाड़ जेल में ब‍ितानी होंगी. 

बॉलीवुड स्टार्स आए मदद के लिए सामने

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (एफडब्ल्यूआइसीई) ने भी एक्टर की मदद के लिए फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों से अपील की है. जीवन के इस कठिन समय में वह एक्टर की मदद करें. फिल्म एक्टर सोनू सूद, जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह, तेज प्रताप यादव समेत कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. राजपाल यादव के 25 सालों से मैनेजर रहे गोल्डी जैन ने कहा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स से लेकर निर्देशकों और फिल्म मेकर तक कई लोग ने एक्टर की सहायता की पेशकश की है. 

राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई

गोल्डी ने कहा कि ‘कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स उनकी मदद करने के लिए आगे आए. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे उनकी वित्तीय मदद के लिए खड़े हुए हैं. वह सभी एक्टर के शुभचिंतक हैं.’ उन्होंने कहा कि जमानत पर गुरुवार को सुनवाई करने जा रहा है. अगर सब ठीक रहा तो हम संवाददाता सम्मेलन भी करेंगे. 

मीका सिंह ने 11 लाख की मदद पेश की

सिंगर मीका सिंह ने एक्टर को 11 लाख रुपये की मदद पेश की थी. उन्होंने कहा कि ‘राजपाल जी मैं आपके लिए खड़ा हूं. आपने सबको खूब हंसाया है और अब हमारी बारी है. मैं फिल्म इंडस्ट्री से अपील करना चाहता हूं, कि सब मिलकर मदद करें. हम एक परिवार हैं.’

Related Post

क्या कपिल शर्मा ने खुद के कैफे पर चलवाई गोलियां? इस फेमस एक्ट्रेस ने किया दावा

क्या है पूरा मामला?

एक्टर राजपाल यादव ने साल 2010 में अता पता लापता फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से पांच करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म फ्लॉप होने से राजपाल यादव को बड़ा नुकसान हुआ और यहां एक पैसा नहीं लौटा पाए. एक्टर्स ने जो सात चेक दिए हुए थे. उन्हें साल 2018 में जेल भी जाना पड़ा था. उन्हें करीब 6 महीने की सजा सुनाई गई थी. वह जमानत पर बाहर तो आ गए लेकिन केस चलता रहा.  

Rajpal Yadav Case: 12 फरवरी को होगा राजपाल यादव की किस्मत का फैसला, सलमान खान-अजय देवगन को लेकर एक्टर के मैनेजर ने किया बड़ा दावा

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

DMK Manifesto 2026: स्टालिन का मास्टरस्ट्रोक! फ्री लैपटॉप से 2000 रुपये मदद तक, DMK के घोषणापत्र में क्या खास?

Tamil Nadu Election 2026: घोषणापत्र में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने…

March 29, 2026

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 24,000+ शिक्षक भर्तियां जल्द, नया पोर्टल होगा लाइव; यहां समझें सारी डिटेल्स

UP Education Service Commission: नई भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का…

March 29, 2026

West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित; अधीर रंजन चौधरी को इस सीट से मिला टिकट

West Bengal Election 2026: सूची में सबसे प्रमुख नाम अधीर रंजन चौधरी का है, जो…

March 29, 2026

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत! 5 अप्रैल की लोक अदालत में मिलेगा समाधान

Delhi Police News: दिल्ली के 7 बड़े कोर्ट परिसरों पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत,…

March 29, 2026

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता…

March 29, 2026