Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. जब वह बॉलीवुड में खूब फेमस हो गई, तब उन्होंने एक नए देश में जाकर करियर बनाने का फैसला किया. सुपरहिट फिल्में, दमदार रोल और स्टेबल करियर के साथ उन्हें लगा कि वह एक पॉइंट पर पहुंच चुकी हैं, जहां उनकी ग्रोथ रुक गई है. वह साल 2013 में 30 साल की उम्र में ही लॉस एंजिल्स चली गईं. उनके मुताबिक, यह नई शुरुआत काफी डरावनी थी.
हॉलीवुड में करियर बनाना मुश्किल
प्रियंका ने कहा कि ‘जब उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा तो लोगों की उन्हें लेकर काफी सीमित सोच थी. लोग मुझे लेकर कहते थे कि अरे आप तो अच्छी अंग्रेजी बोल लेती हैं. मेरे कमरे में अंदर जाने से पहले ही लोग मुझे लेकर धारणा बना लेते थे. लेकिन मैं केवल दिखावे के लिए हॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी. मैं लोगों का मनोरंजन करना चाहती था.’
साल 2018 में हुई शादी
साल 2018 में निक जोनास के साथ हुई उनकी शादी के दौरान भी काफी लोग सवाल उठा रहे थे. क्योंकि उन दोनों के बीच 10 साल का फासला है. साथ ही अलग-अलग संस्कृतियों का मिलन. उन्होंने आगे कहा कि ‘एक समय था, जब इन बातों को सहना उनके लिए बहुत मुश्किल था, फिर समय के साथ मैंने इस बारे में सोचना छोड़ दिया है.
‘शादी टूटने का इंतजार’
प्रियंका ने कहा कि ‘हम दोनों को साथ में 8 साल हो चुके हैं. लोग अब भी हमारी शादी टूटने का इंतजार करना चाहते हैं, तो यह उनकी पसंद है. मैंने अब इन सबके बारे में सोचना छोड़ दिया है. मुझे नहीं पता कि हमारे बारे में ऐसी क्या बात थी, जो लोगों को इतनी ज्यादा बुरी लगी. अलग देश, अलग धर्म या फिर उम्र का फासला. वह सब काफी दुखद था.’ उन्होंने कहा कि ‘बाहर देखने की बजाय हम दोनों ने बस एक-दूसरे को देखा और कहा कि ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अब ये बातें मेरे लिए वैसी ही हैं, जैसे बत्तख की पीठ पर पानी, अब इन बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’
प्रियंका और निक की उम्र
प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई दोनों रीति रिवाज से हुई थी. शादी के समय प्रियंका 36 साल और निक 26 साल के थे. दोनों के बीच 10 साल की उम्र का फासला है. जिसे लेकर अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता है.