लोग तुम्हारी पैंटी देखने….जब डायरेक्टर ने की इतनी गंदी बातें, प्रियंका चोपड़ा ने उठाया ऐसा कदम!

प्रियंका को शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. किसी आउटसाइडर की तरह उन्हें भी ख़राब अनुभव से दो-चार होना पड़ा था.

Published by Kavita Rajput

Priyanka Chopra Casting Couch: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra). ये एक ऐसा नाम है जिसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना नाम कमाया है. आज भले ही प्रियंका किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए काफी पापड़ बेले थे. प्रियंका को बॉलीवुड में शुरुआती दौर में जगह बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. किसी आउटसाइडर की तरह उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसे ख़राब अनुभव से दो-चार होना पड़ा था. प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई एक घिनौनी घटना का खुलासा किया था. 

डायरेक्टर ने की इतनी अश्लील बात

प्रियंका ने कहा था, मैं तब 19 साल की थी. मैं एक डायरेक्टर से काम मांगने गई थी. उन्होंने मुझे एक फिल्म में काम देने की बात कही थी. मैंने उस डायरेक्टर से कहा कि क्या आप मेरी स्टाइलिस्ट को बता देंगे कि आपको मुझपर कैसे कपड़े चाहिए? उन्होंने मेरे स्टाइलिस्ट को फोन किया और मेरे सामने कहा, मेरी बात ध्यान से सुनो, अगर प्रियंका अपनी पैंटी दिखाएगी तो लोग उसे देखने के लिए फिल्म देखने थिएटर में आयेंगे इसलिए पैंटी का साइज़ बहुत ही छोटा होना चाहिए ताकि मैं उसकी पैंटी देख सकूं. उस डायरेक्टर ने ये बात मेरे स्टाइलिस्ट को एक नहीं बल्कि चार बार कही. 

Related Post

प्रियंका ने छोड़ दी फिल्म 
प्रियंका ने आगे कहा, मैं उस डायरेक्टर की बात सुनकर गुस्से से भर गई. रात को मैंने मां को घर वापस आकर कहा, मैं आगे से उस डायरेक्टर का चेहरा तक नहीं देखना चाहती हूं. मैंने अगले दिन फिल्म छोड़ दी. इसके बाद मैंने कभी उस डायरेक्टर के साथ काम नहीं किया. 

प्रियंका ने आगे कहा कि इस घटना से वो निराश होकर घर में नहीं बैठ गईं. उनके पिता अशोक चोपड़ा और डायरेक्टर अनिल शर्मा ने उन्हें उनका खोया कॉन्फिडेंस दिलाने में मदद की. बाद में प्रियंका ने 2003 में अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई’ से डेब्यू किया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026