Nick Jonas Viral Video: प्रियंका चोपड़ा और सुनील ग्रोवर के गाने पर झूमे निक जोनस, वायरल हुआ वीडियो

Nick Jonas: निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और सुनील ग्रोवर के गाने पर झूमते नजर आए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस ने उनके प्यार और मस्ती भरे पल की तारीफ की.

Published by sanskritij jaipuria

Nick Jonas: हॉलीवुड सिंगर निक जोनस को बॉलीवुड गाने पसंद हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है. वो पहले भी कई बार भारतीय गानों पर झूमते नजर आ चुके हैं. अब एक बार फिर निक एक नए भारतीय गाने के चलते चर्चा में हैं.

इस बार जिस गाने पर निक थिरकते दिखे, वो उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने गाया है. ये गाना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के पहले एपिसोड में दिखाया गया था. गाने के बोल हल्के-फुल्के और मजेदार हैं, जो लोगों को जल्दी पसंद आ गए.

छुट्टियों के वीडियो में दिखी मस्ती

निक जोनस ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो छुट्टियों के दौरान इस गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो गाने की लाइन बेबी, डांस स्लोली स्लोली पर झूमते दिखते हैं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरा दिमाग हर पांच सेकंड में,’ जो लोगों को काफी पसंद आया.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. फैंस ने निक और प्रियंका के रिश्ते की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छा सपोर्ट करते हैं. वहीं किसी ने मजाक में कहा कि ऐसा ही सपोर्ट हर किसी को अपने पार्टनर से मिलना चाहिए.

Related Post

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

गाने की बढ़ती लोकप्रियता

प्रियंका चोपड़ा और सुनील ग्रोवर का ये गाना अब सिर्फ शो तक सीमित नहीं रहा. लोग इसे सोशल मीडिया पर बार-बार सुन और शेयर कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो इसे नए साल का पसंदीदा गाना भी बता दिया है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर खुले तौर पर एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान जताते रहते हैं. ये वीडियो भी उसी रिश्ते की एक झलक दिखाता है, जहां दोनों एक-दूसरे की खुशी में साथ नजर आते हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026